शाहाबाद की हाकी खिलाड़ी काजल व रमन का इंडियन रेलवे में चयन

शाहाबाद की दो हाकी खिलाड़ी रमन और काजल का चयन इंडियन रेलवे में हुआ है। इन दोनों हाकी खिलाड़ियों ने अमृतसर में हाकी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षण लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:07 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:07 AM (IST)
शाहाबाद की हाकी खिलाड़ी काजल व रमन का इंडियन रेलवे में चयन
शाहाबाद की हाकी खिलाड़ी काजल व रमन का इंडियन रेलवे में चयन

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद की दो हाकी खिलाड़ी रमन और काजल का चयन इंडियन रेलवे में हुआ है। इन दोनों हाकी खिलाड़ियों ने अमृतसर में हाकी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षण लिया है।

इंडियन रेलवे के लिए चयनित होने के बाद दोनों खिलाड़ी वीरवार को शाहाबाद में एसडीएम कार्यालय पहुंची। एसडीएम विनेश कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हाकी में शाहाबाद के खिलाड़ियों का नाम रहा है। शाहाबाद की महिला हाकी खिलाड़ी देश की शान हैं। शाहाबाद की खिलाड़ियों ने सदैव विश्व भर में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी ऊर्जा खेलों में लगानी चाहिए। नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी खेलों में नाम कमा सकती है। पहले ही शाहाबाद की कई महिला हाकी खिलाड़ी रेलवे में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस मौके पर खिलाड़ी काजल व रमन ने बताया कि उनका चयन इंडियन रेलवे के लिए हो गया है। उनकी ज्वाइनिग बरेली में होगी। वे जल्द बरेली के लिए रवाना होंगी। इस मौके पर तहसीलदार टीआर गौतम व नायब तहसीलदार परमिद्र सिंह संधू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी