भाषण में हिम्मत सिंह ने मारी बाजी

शाहाबाद के मारकंडा नेशनल कालेज में मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें हिम्मत सिंह ने पहला स्थान पाया। जबकि राजप्रीत ने दूसरा और अंकुश ने तीसरा स्थान पाया है। यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद और स्वामी विवेकानंद युवा क्लब की ओर से युवा दिवस पर कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 07:11 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 07:11 AM (IST)
भाषण में हिम्मत सिंह ने मारी बाजी
भाषण में हिम्मत सिंह ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद के मारकंडा नेशनल कालेज में मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें हिम्मत सिंह ने पहला स्थान पाया। जबकि राजप्रीत ने दूसरा और अंकुश ने तीसरा स्थान पाया है। यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद और स्वामी विवेकानंद युवा क्लब की ओर से युवा दिवस पर कराई गई। प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन व उनकी शिक्षाओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. अशोक चौधरी ने की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से शिक्षा लेकर संस्कारवान, चरित्रवान व देशभक्त बनने की प्रेरणा दी। भारत विकास परिषद के उत्तरी हरियाणा के अध्यक्ष डा. परमजीत पाहवा ने युवाओं को ऊर्जा का स्त्रोत बताते हुए समाज सेवा में विशेष भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाजसेवा के कार्याें में अग्रणी रहना चाहिए। डा. शालिनी शर्मा और डा. देवराज शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मंच संचालन डा. जवाहर लाल ने किया। इस अवसर पर प्रो. अमरनाथ शर्मा, प्रो. सुभाष ढींगरा, प्रो. हरपाल सैनी और प्रो. सुनील गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी