सांसद और विधायक ने हवन में डाली आहुति

कुरुक्षेत्र गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में लोटस ग्रीन सिटी के पार्क में हवन किया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध कथा वाचक वेदाचार्य अनिल शास्त्री की देखरेख में श्री संस्कार जागृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष व कर्मकांड रत्न पंडित रंगनाथ त्रिपाठी ने हवन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:12 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:12 AM (IST)
सांसद और विधायक ने हवन में डाली आहुति
सांसद और विधायक ने हवन में डाली आहुति

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में लोटस ग्रीन सिटी के पार्क में हवन किया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध कथा वाचक वेदाचार्य अनिल शास्त्री की देखरेख में श्री संस्कार जागृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष व कर्मकांड रत्न पंडित रंगनाथ त्रिपाठी ने हवन किया। मुख्य यजमान सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, डा. आनंद सिंह, डा. नरेंद्र सिंह व आरडब्ल्यूए के प्रधान डा. सुखबीर शर्मा हवन में आहुति डाली। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया।

सांसद नायब सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भगवान के नाम से बड़ा कोई नाम नहीं है। व्यक्ति को अपने दैनिक कार्यों के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने लोट्स ग्रीन के लोगों को इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर कराने की बात कही। इसके

तत्पश्चात विधायक सुभाष सुधा ने लोटस ग्रीन सिटी की समस्याओं को भी सुना। समाधान का भरोसा भी दिया। इस मौके पर जयप्रकाश शास्त्री, राजेश शर्मा, भावना शर्मा, मीरा सिंह, गुरबचन कौर, अमनदीप कौर, कीर्ति सोनी, राजन सोनी, सुरेश सैनी, बालकृष्ण, सरिता देवी, विमला गर्ग, कैलाशो गर्ग व श्याम सिगला मौजूद रहे।

योग अपनाकर जीवन की राह बनाएं सरल : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय योग संस्थान ने मंगलवार को पूर्व संगठन मंत्री डा. मनीश कुकरेजा के सहयोग से हरिओम मंदिर में योग शिविर लगाया। जिसमें मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा पहुंचे। उन्होंने शिविर में साधकों के साथ योग क्रिया की।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि योग को अपनाकर जीवन की राह को सहज और सरल बनाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक मानव को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इस योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके समाज के अन्य लोगों को भी योग अपनाने के लिए जागरुक करना चाहिए। सुधा ने कहा कि डा. मनीश कुकरेजा की देखरेख में वे पिछले डेढ़ माह से प्रतिदिन प्रात: दो घंटे योग का अभ्यास कर रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें स्पाइन में हो रहा दर्द कम होने लगा है। इस दौरान संरक्षक गोबिद लाल सेतिया, हरि राम जोशी, मंत्री मान सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रेस प्रवक्ता गुलशन ग्रोवर, जिला प्रधान मनी राम सैनी, केके कौशल व देवी दयाल सैनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी