हवन कर दरबार में गुरु बाबा माया राम की मूर्ति स्थापित

कुरुक्षेत्र में प्राचीन दरगाह हजरत पीर मामू मौला बक्श के जग ज्योति दरबार में विराजमान माता लाडो रानी के स्थान पर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 07:47 AM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 07:47 AM (IST)
हवन कर दरबार में गुरु बाबा माया राम की मूर्ति स्थापित
हवन कर दरबार में गुरु बाबा माया राम की मूर्ति स्थापित

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव बिजड़पुर में स्थित प्राचीन दरगाह हजरत पीर मामू मौला बक्श के जग ज्योति दरबार में विराजमान माता लाडो रानी के स्थान पर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। रविवार को हवन कर विधिवत रूप से गुरु बाबा माया राम की मूर्ति की स्थापना की। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। गुरु राजेंद्र ने बताया कि आज ही के दिन 14 फरवरी 1980 को गुरु बाबा माया राम ब्रह्मलीन हुए थे। उन्हीं की कृपा और आशीर्वाद से श्रद्धालुओं ने मूर्ति स्वरूप उन्हें स्थापित किया है। गुप्त नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं को सेवा स्वरूप मौका प्राप्त हुआ है। सेवक अजय ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इस दौरान भव्य कव्वालियों के कार्यक्रम में तो श्रद्धालु भक्ति भाव से विभोर होकर झूमने को मजबूर हुए। इसके बाद चादर चढ़ाने की रस्म आयोजित कर कार्यक्रम का संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी