हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन 11 को

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ लंबित मांगों को लेकर 11 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 07:37 PM (IST)
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन 11 को
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन 11 को

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ लंबित मांगों को लेकर 11 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। इस प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने सेक्टर 10 पार्क में बैठक की। इस बैठक में जिला भर में प्रचार के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के बहाने सार्वजनिक शिक्षा के ढांचे को तहस नहस कर भगवाकरण व सांप्रदायिकरण करना चाहती है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार का लगातार टरकाऊ रवैया जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले कई महीनों से शिक्षकों के तबादलों पर टरकाऊ नीति अपनाए हुए है और लंबे समय से संगठन की मांग के बाद आधे से ज्यादा सत्र बीत जाने पर प्राथमिक अध्यापकों के तबादले बारे अब जाकर शेड्यूल जारी किया है। इसमें भी आनलाइन रेशनलाइजेशन के बहाने काफी पदों को समाप्त करने की योजना है। आनलाइन शिक्षण के नाम पर सरकार ने शिक्षा विभाग को एक प्रयोगशाला बना कर रख दिया है, जिसकी चपेट में सभी कर्मचारी और आम परिवारों के बच्चे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विभाग को निजी हाथों में सौंपने पर उतारू है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर प्रदेश प्रेस सचिव सतबीर गोयत, जिला सचिव सुदर्शन कुमार, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश, सुरेंद्र सैनी, संजीव जिदल, ईश्वर आर्य, बलवान सिंह व मनीष जिदल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी