हरियाणवी पंडाल में खूब जम रहा हरियाणवी का रंग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी-अपनी लोक कला का जलवा बिखेर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 01:49 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 01:49 AM (IST)
हरियाणवी पंडाल में खूब जम रहा हरियाणवी का रंग
हरियाणवी पंडाल में खूब जम रहा हरियाणवी का रंग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी-अपनी लोक कला का जलवा बिखेर रहे हैं। ब्रह्मासरोवर के घाटों पर कलाकार अपनी प्रस्तुति दे पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे हैं तो पुरुषोत्तमपुरा बाग में सजे हरियाणवी पंडाल में कलाकार हरियाणवी का रंग जमा रहे हैं। हरियाणवी पंडाल में आने वाले पर्यटक हरियाणा की धरोहर को देख सेल्फी ले रहे हैं। इसके साथ ही हरियाणा रसोई से संबंधित व्यंजन बाजरे की खिचड़ी, हरियाणवी गोल-गप्पे, हरियाणवी देसी थाली, गुड़ की चाय, चुरमा, घी कसार आदि व्यंजनों का भरपूर स्वाद चख रहे हैं। पंडाल में हुक्का, पीढ़ी भराई, बिजना बुआई, टोकरा बुनाई, दरी बुनाई, खेती-बाड़ी के औजार, पुराने ताले, चित्रकला प्रदर्शनी सहित अन्य स्टाल भी मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। हास्य कवियों ने लगवाए हरियाणवी ठहाके पुरुषोत्तपुरा बाग में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें महेंद्र शर्मा दिल्ली, सत्यदेव हरियाणवी दिल्ली, बीएम बेचैन भिवानी, मास्टर महेंद्र झज्जर ने अपनी हास्य कविताओं के माध्यम से खूब ठहाके लगवाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भारत भूषण भारती ने की। इस अवसर पर महेंद्र शर्मा ने अपनी कविताओं के माध्यम से दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी।

chat bot
आपका साथी