पिहोवा में बनेगा हैंडबाल का स्टेडियम : बिक्रमजीत

पिहोवा में आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैंडबाल स्टेडियम बनाया जाएगा। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए खेल मंत्री संदीप सिंह के सहयोग के साथ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:12 PM (IST)
पिहोवा में बनेगा हैंडबाल का स्टेडियम : बिक्रमजीत
पिहोवा में बनेगा हैंडबाल का स्टेडियम : बिक्रमजीत

फोटो-3

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा में आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैंडबाल स्टेडियम बनाया जाएगा। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए खेल मंत्री संदीप सिंह के सहयोग के साथ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हैंडबाल वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने यह बात मंगलवार को पिहोवा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पहले भारतीय ओलिपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं भारतीय हैंडबाल महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य डा. आनंदेश्वर पांडे ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह ने एसोसिएशन के तमाम अधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों के भरोसे पर कायम रहेंगे। प्रदेश में खेल सुविधाओं की शुरुआत पिहोवा से की जाएगी। उपमंडल में हैंडबाल का एक उच्चस्तरीय स्टेडियम तैयार किया जाएगा। लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने डा. आनंदेश्वर पांडे का आभार जताया और हरियाणा में हैंडबाल खेल के विकास में बढ़-चढ़कर कार्य करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि हैंडबाल के टूर्नामेंट कोचिग कैंप लगाए जाएंगे और सभी वर्गों की राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। भारतीय हैंडबाल महासंघ का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया जाएगा। बिक्रमजीत सिंह ने डा. आनंदेश्वर पांडे च डा. जोगिदर सिंह से विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया कि दिसंबर में पुरुष वर्ग की सीनियर राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन करने की घोषणा की।

नवनियुक्त अध्यक्ष को दी बधाई

भारतीय हैंडबाल महासंघ के प्रधान जगमोहन राव व महासचिव तेजराज सिंह ने दूरभाष पर नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी। इस अवसर पर महासचिव डा. सुनील कुमार, रेलवे कोच सचिन, हरिकेश सहारण , अनूप सिंह हिसार, राजेश कुमार, दिलावर सिंह, प्रशांत कैथल, प्रदीप सिंह पानीपत, हंसपाल पंचकूला, राज सिंह, सतीश कलायत, चिराग, विकास, प्रवीण कोच जींद, अशोक, मुकेश, अक्षय नंन्दा, गुरप्रीत कंबोज, राजेंद्र बाखली व गुरमेहर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी