स्कूलों में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व

जिले के विद्यालयों में गुरु पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में लंगर लगाकर बच्चों सहित अध्यापकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 07:00 PM (IST)
स्कूलों में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व
स्कूलों में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व

फोटो - 25

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले के विद्यालयों में गुरु पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में लंगर लगाकर बच्चों सहित अध्यापकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

धन्ना भगत पब्लिक स्कूल में गुरु पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यापिकाओं ने लंगर लगाया। जिसमें प्री-नर्सरी से लेकर तीसरी कक्षा तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रिसिपल शकुंतला नेहरा ने बच्चों को गुरु नानक के संदेश से अवगत कराया। इस दौरान प्रबंधक समिति प्रधान सुभाष चंद, महासचिव रामपाल, सचिव जयपाल व समिति सदस्य गुरुदयाल मलिक, विकास कुमार, जगतार काजल व दलबीर ढांडा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। फोटो - 26

बच्चों ने किया शब्द कीर्तन गायन

कुरुक्षेत्र : गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान सिदक कौर ने बाबा के जीवन वृतांत के बारे विस्तार से बताया। गुरलीन कौर ने बाबा के जीवन से संबंधित साखी सुनाई। तानिया कौर ने शब्द गायन किया। प्रिसिपल मुखत्यार सिंह ने बच्चों को कहा कि गुरु नानक देव ने मानव उपयोगी संदेश देते हुए संपूर्ण मानव जाति को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने छठी पातशाही का दौरा

कुरुक्षेत्र : पूजा माडर्न पब्लिक स्कूल पिपली में गुरु नानक नानक देव जयंती पर स्कूल छात्रों ने छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब कुरुक्षेत्र का दौरा किया। गुरुद्वारे में बच्चों को कड़ा प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर प्रिसिपल शशि पंवार ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला।

धूमधाम से मनाया गुरु पर्व

कुरुक्षेत्र : नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुपर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रार्थना सभा में अध्यापिका रीना शर्मा ने गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रिसिपल बीडी गाबा ने गुरुनानक देव के दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। संजय गांधी स्कूल में जपूजी साहिब पाठ आयोजित

लाडवा : संजय गांधी पब्लिक स्कूल लाडवा में गुरु नानक जयंती के 550वें प्रकाश पर्व पर जपूजी साहिब का संगीतमय पाठ व भजन कीर्तन किया गया। प्रिसिपल धर्मेंद्र खेड़ा ने बताया कि सिखों के दसवें गुरु गुरुनानक देव का कहना था कि ईश्वर एक है, उनका नाम सत्य है। मन से मानवता की सेवा ही परमात्मा की सेवा है। इस मौके पर वाइस प्रिसिपल नरेंद्र शर्मा, समन्यविका सुशील दुआ, कविता, पूनम शर्मा, राजबीर शर्मा, परमजीत कौर, रजनी गाबा, अंजू मौजूद रहा।

मिलकर रहो मिलकर खाओ तभी होगा प्रेम भाव पैदा : जिदल

लाडवा : केबी स्कालरस स्कूल में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। स्कूल निदेशक एससी जिदल ने बच्चों को गुरु नानक की तीन बड़ी शिक्षा के बारे में बताते हुए खुशहाली से जीने का मंत्र देते हुए नाम जपो, किरत करो और वंड छको। उन्होंने बताया कि किस तरह से गुरु नानक देव विनम्रता के पुंज से हमें भी विनम्र रहना सीखना चाहिए और आपस में भाईचारा बना कर रखना चाहिए। विद्यार्थियों रतगल गुरुद्वारे में टेका माथा

कुरुक्षेत्र : सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया। विद्यालय में कीर्तन और अरदास की गई। उसके बाद पंज प्यारों के साथ विद्यालय के सीनियर विग से जूनियर विग और रतगल गुरुद्वारे में पहुंचे वहां गुरु का प्रसाद वितरित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने गुरुद्वारे में माथा टेका अरदास की। स्कूल मुखिया विपिन कुमार व संचालिका रंजना शर्मा ने विद्यार्थियों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी।

गुरु नानक के जीवन पर डाला प्रकाश

कुरुक्षेत्र : बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गुरु पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान छात्रों ने गुरु नानक का जीवन परिचय देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कक्षा छठी से नौवीं के छात्रों ने शब्द कीर्तन किया। प्रिसिपल गीता शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी। स्कूल निदेशक ईश्वर सिंह ने सभी छात्रों को सभी दस गुरुओं के बारे में जानकारी दी।

कालेज में मनाया गुरु पर्व

कुरुक्षेत्र : द्रोणाचार्य डिग्री कालेज में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रिसिपल डा. अरुण पुनियानी, डा. विरेंद्र कौर, डा. इंदु चौहान, गौरव कुमार, डा. शिक्षा रानी, हरभजन सिंह व मनजिद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी