गुरतेज बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान का ताज गुरतेज सिंह सेखों के सिर सजा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राजेंद्र जुनेजा को 102 मतों के बड़े अंतर से हराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 07:00 AM (IST)
गुरतेज बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान
गुरतेज बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला बार एसोसिएशन के प्रधान का ताज गुरतेज सिंह सेखों के सिर सजा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राजेंद्र जुनेजा को 102 मतों के बड़े अंतर से हराया। गुरतेज सिंह सेखों को 481 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजेंद्र जुनेजा को 379 मत मिले।

चुनाव अधिकारी राजन चावला के प्रधान गुरतेज सिंह सेखों के नाम की घोषणा करते ही बार में ढोल बजने लगा और लड्डुओं से अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। अधिवक्ताओं ने प्रधान को कंधे पर उठा कर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों में परमजीत सैनी उपप्रधान, साधुराम शर्मा महासचिव व हिमांशु अग्रवाल सह-सचिव चुना गया है। बार चुनाव में 928 मतों में से 878 मत पोल हुए। अधिवक्ताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया।

शारीरिक दूरियों की पालना कर मतदान कराया

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पिछले कई दिनों से बार में चहल-पहल चल रही थी। शुक्रवार को सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया था। अधिवक्ता सुबह ही से अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने के लिए अपील कर रहे थे। जैसे-जैसे दिन ढलता गया अधिवक्ताओं की धड़कने भी तेज होती गई। चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजन चावला, सहायक चुनाव अधिकारी धर्म सिंह पांचाल व सुमेर कौरों कीे नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राजन चावला ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

इसको इतने वोट मिले

उन्होंने बताया कि प्रधान पद पद के लिए गुरतेज सिंह सेखों ने 481 वोट प्राप्त किए। उनके प्रतिद्वंदी राजेंद्र जुनेजा को 379 वोट हासिल हुए। गुरतेज सिंह सेखों 102 वोटों से विजयी हुए। उपप्रधान पद के लिए परमजीत सैनी ने 521 वोट हासिल किए। उनके प्रतिद्वंदी राजेश कुमार कौशिक ने 261 व पवन कुमार ने 72 वोट पाए। परमजीत सैनी 260 वोटों से विजयी हुए। महासचिव पद के लिए साधु राम शर्मा ने 435 वोट तथा मुनीष शर्मा ने 415 हासिल किए। साधुराम शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी को 20 वोटों से हराया। सह-सचिव पद के लिए हिमांशु अग्रवाल ने 603 वोट पाए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी राकेश नांदल ने 243 वोट हासिल किए। हिमांशु अग्रवाल 360 वोटों से विजयी हुए।

बार और बैंच के बीच बेहतर संबंध बनाएंगे

जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान गुरतेज सिंह सेखों ने कहा कि जिला बार के सदस्यों ने उन्हें जो आशीर्वाद दिया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के लिए कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं के साथ किए गए वायदों को पूरा किया जाएगा। बार व बैंच के बीच में बेहतर संबंध कायम होंगे। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनका मार्गदर्शन लेते रहेंगे। चुनाव अधिकारी व एआरओ ने नई बार कार्यकारिणी को बधाई दी और कामना की कि नई कार्यकारिणी बार के हित में कार्य करेगी। किस उम्मीदवार को कितने मिले वोट

पद नाम वोट

प्रधान :

जीते : गुरतेज सिंह सेखों

वोट मिले : 481

हारे : राजेंद्र जुनेजा

वोट मिले : 379

जीत अंतर : 102 वोट,

नोटा : 6

रद वोट : 12

उपप्रधान :

जीते : परमजीत सैनी

वोट मिले : 521

हारे : पवन कुमार

वोट मिले : 72

हारे : राजेश कुमार कौशिक

वोट मिले : 261

अंतर : 260,

नोटा : 16

रद वोट: 8 महासचिव :

जीते : साधुराम शर्मा

वोट मिले : 435

हारे : मनीष शर्मा

मिले वोट : 415

अंतर : 20

नोटा : 20,

रद वोट : 8 सह-सचिव :

जीते : हिमांशु अग्रवाल

वोट मिले : 603

हारे : राकेश नांदल

वोट मिले : 243

अंतर : 360 वोट

नोटा : 22,

रद वोट : 10 कोषाध्यक्ष : अखिल वर्मा (सर्व-सम्मति से निर्वाचित)

chat bot
आपका साथी