गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब पातशाही नौंवी से 125 कार सेवकों का जत्था दिल्ली हुआ रवाना

बोले सो निकाल सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब पातशाही नौवीं के 125 कार सेवकों का जत्था सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जत्थे की आगुवाई बाबा सुरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने दिल्ली रवाना होने से पूर्व किसान आंदोलन में भाग ले रहे किसानों कार सेवकों व किसान आंदोलन की सफलता के लिए अरदास की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 06:39 AM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 06:39 AM (IST)
गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब पातशाही नौंवी से 125 कार सेवकों का जत्था दिल्ली हुआ रवाना
गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब पातशाही नौंवी से 125 कार सेवकों का जत्था दिल्ली हुआ रवाना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बोले सो निकाल सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब पातशाही नौवीं के 125 कार सेवकों का जत्था सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जत्थे की आगुवाई बाबा सुरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने दिल्ली रवाना होने से पूर्व किसान आंदोलन में भाग ले रहे किसानों, कार सेवकों व किसान आंदोलन की सफलता के लिए अरदास की।

बाबा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह किसानों की आवाज को सरकारी तंत्र के बल पर दबाने की बजाय किसानों की बात को सुने और उन्हें मानकर तीनों कृषि कानूनों को रद करें। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले करीब दो माह से अपनी तानाशाही दिखाकर महापुरुषों के साथ-साथ किसानों की शहादते करवा रही है। जो पीडा़दायी है। आज देश का किसान-मजदूर ही नहीं, अपितु समूचे विश्वभर में बैठे भारतीय व विदेशी भी कानूनों को वापिस लेने के लिए गुहार लगा रहे हैं। सरकार किसानों पर गंभीर आरोप लगाकर उन पर मुकदमें दर्ज कर परेशान कर रही हैं। इस मौके पर सेवादार गुरदीप सिंह, बलकार सिंह रावा, रणधीर सिंह, जोता सिंह व जसबीर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी