ग्रीन अर्थ संगठन की टीम ने पुराने पेड़ों की जड़ों से उखाड़ी टाइलें

कुरुक्षेत्र पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत ग्रीन अर्थ संगठन ने पेड़ हमारी विरासत के तहत पुराने पेड़ों को बचाने के लिए जड़ों को कच्चा करने का अभियान चला रखा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:12 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:12 AM (IST)
ग्रीन अर्थ संगठन की टीम ने पुराने पेड़ों की जड़ों से उखाड़ी टाइलें
ग्रीन अर्थ संगठन की टीम ने पुराने पेड़ों की जड़ों से उखाड़ी टाइलें

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत ग्रीन अर्थ संगठन ने पेड़ हमारी विरासत के तहत पुराने पेड़ों को बचाने के लिए जड़ों को कच्चा करने का अभियान चला रखा है। संगठन की टीम ने दीपक मित्तल व डा. नरेश भारद्वाज की देखरेख में झांसा रोड, थानेसर रेलवे स्टेशन और सत्कार भोजनालय के पास खड़े आठ पेड़ों की जड़ों से टाइल्स व कंक्रीट हटाकर कच्चा किया, ताकि पेड़ों में हवा-पानी जाता रहे। वहीं पेड़ों के तने को नुकसान ना हो। संगठन सदस्य एडवोकेट सुशील कुमार ने बताया कि एनजीटी के आदेशानुसार पेड़ों के तने से कम से कम एक मीटर तक कच्ची जगह रखना जरूरी है, ताकि पेड़ अच्छे से पनप सकें। संगठन कई बार प्रशासन को इस बारे ज्ञापन दे चुका है, बावजूद इसके शहर में पेड़ों की जड़ों से कंक्रीट और टाइल्स नहीं हटाई जा रही हैं। जिसके कारण हरे भरे पेड़ सूख रहे हैं। मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पुराने पेड़ों की जड़ों से कंक्रीट और टाइल्स तुरंत हटाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आस-पास के पेड़ों की जड़ों से टाइल्स व कंक्रीट हटा कर पेड़ों को जीवन दान दें। प्रशासन से मांग है कि मौजूदा पेड़ों की जड़ों को कच्चा किया जाए और भविष्य में पेड़ों के नीचे एक मीटर तक कच्चा रखा जाए।

योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपयोगी है : राजकिशन सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय योग संस्थान दिल्ली की हरियाणा प्रांत इकाई के तत्वावधान में सोमवार को आज के समय में योग की उपयोगिता विषय पर एक आनलाइन योग गोष्ठी की गई। इसका शुभारंभ प्रांतीय इकाई के संरक्षक राजकिशन सैनी ने किया।

उन्होंने कहा कि योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपयोगी है। वास्तव में योग स्वस्थ जीवन का बिना प्रीमियम बीमा कवर है। जिसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता। भारतीय योग संस्थान देश-विदेश में स्थित अपने 4000 से अधिक निशुल्क योग साधना केंद्रों के माध्यम से लाखों साधकों को प्रतिदिन सुबह शाम योगाभ्यास करवा कर उन्हें गृहस्थ सन्यासी बना रहे है। संस्थान प्रवक्ता प्रांतीय इकाई के प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर ने कहा कि योग मनुष्य को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना कर उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तो बढ़ाता ही है, उसका मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक विकास करते हुए उसे मानसिक रूप से इतना प्रबल बना देता है कि वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने लगता है। इस मौके पर सहायक प्रवक्ता धर्म वीर सिंह दलाल, सोनीपत जिला प्रधान सुरेश पाल, कृष्ण किशोर कौशल, विवेक भाटिया, सुमन तोमर, ओमप्रकाश, प्रांतीय वरिष्ठ उप-प्रधान हरदीप सांगवान, उप-प्रधान होशियार सिंह आर्य, संगठन मंत्री रामपाल गोयल व उषा मक्कड़ मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी