कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा करे सरकार : शर्मा

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बाल कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को जल्द कर्मचारियों की मांगें पूरी करनी चाहिए। कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 09:06 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 09:06 PM (IST)
कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा करे सरकार : शर्मा
कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा करे सरकार : शर्मा

फोटो संख्या : 32 संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बाल कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को जल्द कर्मचारियों की मांगें पूरी करनी चाहिए। कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं। वह बुधवार को शाहाबाद के डिविजन कार्यालय में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी महासंघ सरकार से मांग करता है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, रिक्त पदों पर स्थाई भर्तियां करे, पुरानी पेंशन नीति बहाल करे, जोखिम भत्ता, फ्री यूनिट बढ़ाना, दीवाली टोकन 5000 रुपये करने की मांग को जल्द पूरा किया जाए। इस समारोह में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिला उपप्रधान मदनमोहन शर्मा व अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सर्कल सचिव बलबीर रंगा, राज मक्कड़, हरजीत सिंह, यूनिट प्रधान करनैल मलिक, यूनिट सचिव यशवीर मट्टू, प्रवीण मक्कड़, दलबीर सिंह, अशोक कुमार, ओमदास व यशपाल मौजूद रहे।

पतंजलि योग समिति व भारत विकास परिषद के सदस्यों की संयुक्त बैठक

संवाद सहयोगी, लाडवा : पतंजलि योग समिति व भारत विकास परिषद लाडवा की बैठक बुधवार को बालकृष्ण मल्होत्रा के कार्यालय में हुई। बैठक में 21 नवंबर को बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रथम योग प्रतियोगिता के बारे में विचार विमर्श किया गया।

अरविद सिघल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नौ वर्ष से अधिक आयु के विभिन्न आयु वर्गों के महिला व पुरुष वर्ग में योग प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पतंजलि योग समिति व भारत विकास परिषद के सदस्यों की एक संयुक्त बैठक की गई है। जिसमें कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई। प्रतियोगिता में 36 घंटे में 20 हजार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकार्ड बनाने वाले संदीप आर्य प्रतियोगिता में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस मौके परओम प्रकाश मल्होत्रा, कमल किशोर, हरविदर सिंह, डा. अमृत पाल व नवीन गर्ग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी