सरकारी स्कूल के विद्यार्थी सीख रहे हरियाणवी लोक संगीत के गुर

गांव कमोदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित लोकसंगीत कार्यशाला में विद्यार्थी हरियाणवी लोकसंगीत के गुर सीख रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:57 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:57 AM (IST)
सरकारी स्कूल के विद्यार्थी सीख रहे हरियाणवी लोक संगीत के गुर
सरकारी स्कूल के विद्यार्थी सीख रहे हरियाणवी लोक संगीत के गुर

संवाद सहयोगी, पिहोवा : गांव कमोदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित लोकसंगीत कार्यशाला में विद्यार्थी हरियाणवी लोकसंगीत के गुर सीख रहे हैं। यह कार्यशाला 27 सितंबर तक लगाई जाएगी। कार्यशाला में हरियाणा कला परिषद की प्रशिक्षिका मीनू रानी विद्यार्थियों को हरियाणवी लोकसंगीत के गुर सीखा रही हैं।

विद्यालय की प्राचार्या यशोदा कुमारी ने कहा कि विद्यालय के लिए खुशी की बात है कि यहां हरियाणा कला परिषद की ओर से हरियाणवी लोकसंगीत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में बच्चे हरियाणवी लोक संगीत सीख रहे हैं। शिक्षिका सुमन चौधरी ने कहा कि आज का युवा वेस्टर्न कल्चर की ओर बढ़ रहा है। इससे न केवल बच्चे कला सीख रहे हैं बल्कि हरियाणवी संस्कृति के बारे में भी जान रहे हैं। इस प्रकार की कार्यशालाओं से बच्चों में उत्साहवर्धन होता है। प्रशिक्षिका मीनू रानी ने कहा कि आज के युवा हरियाणवी बोली से दूर होते जा रहे हैं। हरियाणा कला परिषद हरियाणवी के प्रचार-प्रसार के लिए इस कार्यशाला का आयोजन कर रही है। कार्यशाला में हरियाणवी लोकगीतों के अलावा शादी ब्याह के गीत भी सिखाए जा रहे हैं।

आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मैडल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर के 11वीं कक्षा के छात्र विकास ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। गोवा में अर्बन गेम आफ फेडरेशन आफ इंडिया की ओर 10 से 12 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के 54 किलो भार वर्ग विकास ने भाग लिया था।

विद्यालय के प्रबंधक जयकिशन शर्मा व विद्यालय के प्राचार्य बलदेव राज सैनी ने विकास की इस उपलब्धि के लिए उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के पीटीआइ भूपेंद्र भारद्वाज व स्टाफ ने भी विकास को बधाई दी। इस मौके पर अध्यापक जयगोपाल शर्मा, राजबीर, सुभाष चंद्र, सुनीता शर्मा व सुभाष चंद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी