मां आदिशक्ति के शीश पर सजाया चांदी का मुकुट

श्रीमद् भगवती महामाया आदि शक्ति मंदिर शांति नगर कुरड़ी में चल रहे नवरात्रे महोत्सव संघ संस्थापक शक्तिदेव महाराज कुरड़ी वाले के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:50 PM (IST)
मां आदिशक्ति के शीश पर सजाया चांदी का मुकुट
मां आदिशक्ति के शीश पर सजाया चांदी का मुकुट

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्रीमद् भगवती महामाया आदि शक्ति मंदिर शांति नगर कुरड़ी में चल रहे नवरात्रे महोत्सव संघ संस्थापक शक्तिदेव महाराज कुरड़ी वाले के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि महोत्सव में संदीप ओंकार महाराज ने मां आदिशक्ति के पावन शीश पर चांदी का भव्य सुंदर मुकुट विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ चढ़ाया और कहा कि मां हमेशा भक्तों के मस्तक सदा ऊंचे रखने की मंगलकामना की।

इससे पूर्व मां के चरणों में सहस्त्रचंडी महायज्ञ किया गया। जिसमें पूर्णाहूति संदीप ओंकार, शक्तिदेव महाराज व कुरड़ी वाले गुरुमाता ने डाली। मां को सुंदर वस्त्रों से सुसज्जित कर समस्त फलों का भोग लगाकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कर मां के स्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान संदीप ओंकार ने महाराज ने कहा कि मां का सवा सात फुट ऊंचा स्वरुप बड़ा ही भव्य व मनमोहक है। मंदिर को रंगीन लाइटों से सजाया गया है। जो बरबस ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। नवरात्रे महापर्व में मां की कृपा भक्तों पर बरसती है। आदि शक्ति मां भगवान श्री ब्रह्मा-विष्णु-महेश की अधिष्ठात मां है। मां को प्रलयंकारी देव भी माना जाता है।

लुखी केंद्र पर प्रसाद बांटकर शुरू की धान की खरीद

संस, पिहोवा : गांव लुखी में खरीद केंद्र पर प्रसाद बांटकर धान की बिकवाली की शुरुआत की गई। खरीद शुरु होने से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को आस-पास के किसान इस खरीद केंद्र पर बिकवाली के लिए धान लेकर पहुंचे।

शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य व युवा जजपा नेता डा. जसविद्र खैहरा ने खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लुखी व आस-पास के दर्जनों गांव के लोगों को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बड़ी सौगात दी है। यह खरीद केंद्र 40 वर्षों से बंद था। इसे सिर्फ 11 दिन में चालू करा दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों की इस मांग पत्र को 28 सितंबर को उपमुख्यमंत्री को सौंपा था और आठ अक्टूबर को विभाग के पास पत्र आ गया था। इस क्षेत्र के किसान अपनी फसलों को लेकर 40 किलोमीटर दूर थानेसर अनाज मंडी में जाते थे। ऐसे में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडता था। सोमवार को पहली खरीद के समय हैफेड की ओर से परचेजर साहब सिंह, मैनेजर गुरदेव सिंह, सोसायटी मैनेजर अनिल कुमार, मार्किट कमेटी एआर आशीष व आढ़ती बीरबल शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी