ग्लोब हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर पाया तीसरा स्थान

लाडवा ग्लोब हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने योगा में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा कंबोज ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित योग प्रतियोगिता में 381 स्कूलों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:31 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:31 AM (IST)
ग्लोब हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर पाया तीसरा स्थान
ग्लोब हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर पाया तीसरा स्थान

संवाद सहयोगी, लाडवा : ग्लोब हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने योगा में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा कंबोज ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित योग प्रतियोगिता में 381 स्कूलों ने भाग लिया। जिसमें 6-15 आयु वर्ग में हरियाणा का प्रतिनिधित्व ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने किया और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश प्रथम, पश्चिमी बंगाल द्वितीय व हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सर्वप्रथम तो राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में सराहनीय है। राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने से न केवल क्षेत्र, बल्कि पूरे हरियाणा का सिर ऊंचा हुआ है।

निजी स्कूलों ने आनलाइन योग का किया आयोजन

संवाद सहयोगी, लाडवा : लाडवा में निजी स्कूलों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आनलाइन योग किया गया। दून पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र व सूर्य नमस्कार के साथ किया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन केके गर्ग, चेयरपर्सन सुधा गर्ग, प्राचार्या डा. अनीता शर्मा, प्रो. विवेक शर्मा, डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, वाइस प्रिसिपल अनीता जिदल, ईशान सिगला उपस्थित रहे।

केबी स्कालर स्कूल लाडवा में स्कूल के निदेशक डा. एससी जिदल की अगुवाई में योग किया गया। किडजी व रायल किड्स कांवेंट स्कूल में बच्चों ने योग किए। योग प्रचारक कमल किशोर आर्य ने स्कूल के सभी अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों को योग आसनों में ताडासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पदमासन, धनुरासन आदि आसन कराया। मुख्याध्यापिका विम्मी तनेजा ने स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाने की बात कही। संजय गांधी पब्लिक स्कूल योग का फेसबुक व यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण किया गया। दोनों कार्यक्रमों का उद्घाटन स्कूल के प्रधान पवन गर्ग द्वारा किया गया। ग्लोब पैनल इंडस्ट्रीज व ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में योग किया गया। मैनेजर एनके राणा ने कहा कि योग से शरीर में बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

chat bot
आपका साथी