कार्यकर्ताओं को विषयों पर व्याख्यान देकर भाजपा की नीतियों और इतिहास की दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के चार मंडलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया है। इसमें चार मंडलों के 150 से अधिक शक्ति केंद्र प्रमुख बूथ प्रमुख बीएलए-2 शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देकर भाजपा की नीतियों और इतिहास की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:14 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:14 AM (IST)
कार्यकर्ताओं को विषयों पर व्याख्यान देकर भाजपा की नीतियों और इतिहास की दी जानकारी
कार्यकर्ताओं को विषयों पर व्याख्यान देकर भाजपा की नीतियों और इतिहास की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी के चार मंडलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया है। इसमें चार मंडलों के 150 से अधिक शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख, बीएलए-2 शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देकर भाजपा की नीतियों और इतिहास की जानकारी दी और इनको जन-जन तक प्रचारित करने का पाठ पढ़ाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, महामंत्री सुशील राणा, भाजपा नेत्री शकुंतला शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनीत क्वात्रा व जिला उपाध्यक्ष रोशन बेदी ने भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डा. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में कुरुक्षेत्र, थानेसर, अभिमन्युपुर और ज्योतिसर मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।

पहले सत्र में सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव : विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की दोनों कार्यकाल की उपलब्धियों नीतियों और उन में आए बदलाव पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा राष्ट्रहित की बात कही है और इसको ऊपर लेकर चले हैं।

दूसरे सत्र में प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा ने सुरक्षा साम‌र्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और तीसरे सत्र में हरियाणा ग्रंथ अकादमी के वाइस चेयरमैन वीरेंद्र चौहान ने पिछले छह वर्षों में हुए अंतोदय प्रयत्न पर व्याख्यान दिया। चौथे सत्र में पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने भाजपा का इतिहास एवं विकास पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को साथ लेकर काम किया है। हरियाणा एक हरियाणवीं एक की नीति पर काम कर पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य कराए हैं।

अंतिम सत्र में प्रदेश आइटी सह प्रमुख संदीप देशवाल ने इंटरनेट मीडिया के उपयोग पर अपना व्याख्यान दिया। इस मौके पर दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, रमेश बाहरी, रजनीश खासपुर, रीता गोयल, रेणू खुग्गर, अंजू मदान, अनु माल्यान, डा. अनूप सिगला, नरेंद्र जांगड़ा, हिमांशु भारद्वाज, शयाम लाल जांगड़ा व शुभम गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी