शिविर में बालिका और महिलाओं ने आत्मरक्षा के सीखें गुर

वन स्टाप सेंटर की ओर से शुक्रवार को भट्ट धर्मशाला में पांच दिवसीय आत्मरक्षा पर प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें 120 से अधिक बालिकाओं व महिलाओं ने हिस्सा लेकर आत्मरक्षा गुर सिखाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:09 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:09 AM (IST)
शिविर में बालिका और महिलाओं ने आत्मरक्षा के सीखें गुर
शिविर में बालिका और महिलाओं ने आत्मरक्षा के सीखें गुर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चल रहे सखी वन स्टाप सेंटर की ओर से शुक्रवार को भट्ट धर्मशाला में पांच दिवसीय आत्मरक्षा पर प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें 120 से अधिक बालिकाओं व महिलाओं ने हिस्सा लेकर आत्मरक्षा गुर सिखाए गए। इसके साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता अभियान के तहत जागरूक किया गया। वहीं हरियाणा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में भी जागरूक किया गया।

केंद्र प्रबंधक शैलजा सैनी ने बताया कि हिसा से पीड़ित कोई भी किशोरी या महिला 181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर सूचना व शिकायत दर्ज करवा सकती है। उन्होंने बताया कि सखी वन स्टाप सेंटर में किशोरी व पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, सामाजिक परामर्श, पांच दिन का अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य कई प्रकार की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी नीतू रानी ने केंद्र प्रबंधक शैलजा सैनी व टीम को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी