डिपो महाप्रबंधक 15 को लगाएंगे खुला दरबार

नए बस स्टैंड परिसर में हरियाणा रोडवेज जागृति मंच डिपो कमेटी की बैठक राज्य उप-प्रधान राजबीर सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुरुक्षेत्र डिपो में कार्यरत चालक परिचालक निरीक्षक व उप-निरीक्षक कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए खुला दरबार लगवाने बारे विचार-विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 05:38 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 05:38 AM (IST)
डिपो महाप्रबंधक 15 को लगाएंगे खुला दरबार
डिपो महाप्रबंधक 15 को लगाएंगे खुला दरबार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : नए बस स्टैंड परिसर में हरियाणा रोडवेज जागृति मंच डिपो कमेटी की बैठक राज्य उप-प्रधान राजबीर सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुरुक्षेत्र डिपो में कार्यरत चालक, परिचालक, निरीक्षक व उप-निरीक्षक कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए खुला दरबार लगवाने बारे विचार-विमर्श किया गया।

मंच पदाधिकारी नवनियुक्त रोडवेज महाप्रबंधक अशोक मुंजाल से मिले और उन्हें खुला दरबार लगाने का ज्ञापन सौंपा। इस पर महाप्रबंधक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 15 मार्च को दोपहर तीन बजे नए बस स्टैंड परिसर में खुला दरबार लगाने का आदेश जारी किया। महाप्रबंधक की ओर से ज्ञापन पर तुरंत संज्ञान लेने पर हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

मंच के राज्य उप-प्रधान राजबीर सैनी ने बताया कि 15 मार्च को लगने वाले खुले दरबार की सूचना से कर्मचारियों ने राहत ली है। वे अपनी समस्याओं को महाप्रबंधक के सामने रख सकेंगे। जागरण ने उठाया था मामला

खुला दरबार न लगाने से रोडवेज कर्मचारियों की समस्या को दैनिक जागरण ने शुक्रवार के अंक प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसमें तीन बार खुले दरबार स्थगित होने से कर्मचारियों को होने वाली परेशानी को उठाया था। अधिकारियों ने जल्द ही दरबार लगाने का भरोसा दिया था। इसके बाद यूनियन ने सामने आकर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। 15 मार्च को खुला दरबार लगाया जाएगा। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। चालक व परिचालकों सहित दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर काम कर रोडवेज को घाटे से उबारने की दिशा में काम करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी