गैंगस्टर अंकित कमालपुर कुरुक्षेत्र जेल में होना चाहता था शिफ्ट, उसी के इशारे पर काठी किग होटल पर किया था फायर

सीआइए-वन ने काठी किग होटल पर फिरौती मांगने की नीयत से फायर करने के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें बड़ा खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ है। यह हमला गैंगस्टर अंकित कमालपुर के इशारे पर किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 05:27 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 05:27 AM (IST)
गैंगस्टर अंकित कमालपुर कुरुक्षेत्र जेल में होना चाहता था शिफ्ट, उसी के इशारे पर काठी किग होटल पर किया था फायर
गैंगस्टर अंकित कमालपुर कुरुक्षेत्र जेल में होना चाहता था शिफ्ट, उसी के इशारे पर काठी किग होटल पर किया था फायर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सीआइए-वन ने काठी किग होटल पर फिरौती मांगने की नीयत से फायर करने के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें बड़ा खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ है। यह हमला गैंगस्टर अंकित कमालपुर के इशारे पर किया था। दरअसल अंकित कमालपुर करनाल जेल में बंद है और वह कोई हमला कराकर कुरुक्षेत्र जेल में शिफ्ट होना चाहता था।

पुलिस के अनुसार काठी किग होटल पर रंगदारी मांगने की नीयत से फायर करने के एक आरोपित मुकेश कुमार वासी जांबा थाना निगदू को 12 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसको कोर्ट से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। 15 मार्च को वारदात में शामिल उसके अन्य साथी शुभम वासी धोबी मोहल्ला करनाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 19 मार्च मुख्य आरोपित अंकुश वासी कमालपुर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुछताछ की।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपित ने बताया कि वह करनाल जेल में बंद है। वह कुरुक्षेत्र जेल में शिफ्ट होना चाहता था। उसने मुलाकात पर मुकेश कुमार व शुभम को कुरुक्षेत्र में कोई वारदात को अंजाम देने की कही थी जिससे खर्चे के लिए पैसे भी मिल जाएं और उसकी करनाल से कुरुक्षेत्र जेल में बदली हो जाए। उसके कहने पर उसके साथियों ने काठी किग होटल पर पर्ची देकर शीशे पर फायरिग की थी। उसके दो साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यह है मामला

पुलिस प्रवक्ता रोशनलाल ने बताया कि नौ जनवरी को हरजीत सिंह वासी चकजगातिया कुरुक्षेत्र ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसके होटल काठी किग अमीन रोड के काउंटर पर मैनेजर धीरज था। शाम के समय एक लड़के ने आकर मैनेजर धीरज को एक पर्ची दी। उसने पर्ची एक साइड में रख दी। उक्त लड़के बाहर जाने के कुछ देर बाद ही गेट पर फायर कर दिया। दो लड़के वारदात करने के बाद मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार होते नजर आए। उनके जाने के बाद पर्ची पढ़ी तो उसमें लिखा था कि या तो पैसे पहुंचा दे वर्ना अंजाम बुरा होगा। अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, अकुंश कमालपुर। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

chat bot
आपका साथी