गणेश महोत्सव के पंडाल बने आस्था के प्रतीक : संदीप सिंह

तीर्थनगरी पिहोवा में गणेश महोत्सव की चारों तरफ धूम है। चार संस्थाएं उत्सव मना रही हैं। खेल मंत्री संदीप सिंह चारों समितियों के गणेश महोत्सव में शामिल हुए। उनका यहां जोरदार स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM (IST)
गणेश महोत्सव के पंडाल बने आस्था के प्रतीक : संदीप सिंह
गणेश महोत्सव के पंडाल बने आस्था के प्रतीक : संदीप सिंह

संवाद सहयोगी, पिहोवा : तीर्थनगरी पिहोवा में गणेश महोत्सव की चारों तरफ धूम है। चार संस्थाएं उत्सव मना रही हैं। खेल मंत्री संदीप सिंह चारों समितियों के गणेश महोत्सव में शामिल हुए। उनका यहां जोरदार स्वागत किया गया। खेल मंत्री ने कहा कि उन्हें पिहोवा में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों को देखकर बहुत खुशी होती है। उन्होंने इस पर धार्मिक संस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की और चारों संस्थाओं को 1.25 लाख रुपये अपने निजी कोष से देने की घोषणा की।

खेल मंत्री संदीप सिंह ने श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति के आठवें महोत्सव में कहा कि उक्त संस्थाएं ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को धर्म के साथ जोड़ने का पुनीत कार्य कर रही है। पंडाल आस्था का प्रतीक है। इसके अलावा संस्थाएं जरूरतमंदों की सेवा में भी सदैव तत्पर रहती है। इन पर्वो व त्योहारों के माध्यम से हमारी पुरातन संस्कृति व धार्मिक परंपरा की अविरल धारा निर्बाध रूप से प्रवाहित होती रहनी चाहिए। कार्यक्रम में भजन गायक भूषण शर्मा एंड पार्टी ने अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

वहीं पवन मार्केट में मनाए जा रहे 16 वें गणेश महोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में खेल मंत्री संदीप सिंह, उनके भाई विक्रमजीत सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, मेहरचंद गहलोत, जिला सह मीडिया प्रभारी अक्षय नंदा, मंडलाध्यक्ष राकेश पुरोहित शामिल हुए। प्रधान विक्रम चक्रपाणि, अशोक गुप्ता व चरण दास गर्ग ने आरती में यजमानों व मुख्यातिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। वहीं खेल मंत्री पुराना बाजार व हेल्पिंग हैंड्स समिति के उत्सव में भी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।

विकास कार्य में तेजी

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पिहोवा की तीर्थस्थल के नाम से विश्व में पहचान है। यहां प्रदेश व देश से लोग पिडदान करने भी आते हैं। लोगों की सुविधा को लेकर शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ हलके में भी विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। हलके में कई बड़ी परियोजनाओं को लाने की योजना है। इन पर तेजी के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हैं। वे प्रत्येक व्यक्ति की हरसंभव मदद करने का प्रयास करते हैं।

chat bot
आपका साथी