बिलासपुर में मारपीट के चार आरोपितों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस ने जिला यमुनानगर के बिलासपुर में हुए मारपीट के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों की गिरफ्तारी कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के निर्देश पर गठित एसआइटी ने मामले की जांच के बाद की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 11:30 PM (IST)
बिलासपुर में मारपीट के चार आरोपितों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर में मारपीट के चार आरोपितों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

- पुलिस महानिदेशक अंबाला रेंज के निर्देश पर गठित एसआइटी ने की गिरफ्तारी जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पुलिस ने जिला यमुनानगर के बिलासपुर में हुए मारपीट के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों की गिरफ्तारी कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के निर्देश पर गठित एसआइटी ने मामले की जांच के बाद की है। इस मामले में आइजी अंबाला रेंज ने कुरुक्षेत्र पुलिस की एसआइटी गठित करने के आदेश दिए थे।

गौरतलब है कि जिला यमुनानगर के गांव चंदाखेड़ी निवासी राजकुमार ने थाना बिलासपुर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 जून को वह अपने निर्माणाधीन मकान से अपने खेतों की तरफ जा रहा था। उसी समय उसके भाई रामकुमार, रणबीर, संदीप, बलदेव सिहं व रजत ने जमीन की निशानदेही करवाने को लेकर उस पर डंडों व बिडों से हमला कर दिया। इस हमले से उसे काफी चोट आई। आरोपित उन्हें जान से मारने धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

शिकायत पर थाना बिलासपुर में मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक निर्मल सिंह को सौंपी गई थी। इसके बाद पुलिस महानिदेशक अंबाला रेंज ने तफ्तीश को जिला कुरुक्षेत्र में भेजकर मामले में एसआइटी गठित करने के आदेश जारी किए। इन्हीं आदेशों पर पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र हिमांशु गर्ग ने उप पुलिस अधीक्षक लाडवा भारत भूषण, प्रबंधक थाना लाडवा उप निरीक्षक सतीश कुमार व सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह की एक एसआइटी गठित की। मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए एसआइटी टीम ने बुधवार को आरोपित रणबीर सिंह, राजकुमार, बलदेव व रजत को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी