सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शारीरिक दूरी के नियम की उड़ रही धज्जियां

लाडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती दिखी। लाडवा प्रशासन इनकी तरफ से बेखबर नजर आया। ऐसा भी नहीं कह सकते कि प्रशासन को इसकी खबर नहीं होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:35 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:35 AM (IST)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शारीरिक दूरी के नियम की उड़ रही धज्जियां
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शारीरिक दूरी के नियम की उड़ रही धज्जियां

संवाद सहयोगी, लाडवा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती दिखी। लाडवा प्रशासन इनकी तरफ से बेखबर नजर आया। ऐसा भी नहीं कह सकते कि प्रशासन को इसकी खबर नहीं होगी। सब कुछ देखते हुए भी प्रशासन अनदेखा बना रहा। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ही नहीं आमजन भी चितित है। यही कारण है कि लाडवा में इस समय कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ लगी हुई है।

सोमवार को लाडवा के सरकारी अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। लोगों ने इसका पता लगते ही सुबह ही अस्पताल में पहुंचना शुरू कर दिया। यहां शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन जमकर किया गया। अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डा. अंजलि वैद्य के बार-बार समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बताया जा रहा है कि सोमवार को अपेक्षा से अधिक लोग वैक्सीनेशन कराने पहुंच गए थे। पंजीकरण का नियम न होने से परेशानी सामने आई।

डा. अंजलि वैद्य ने बताया कि उनके पास 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाने के लिए 500 डोज आई थी। दोपहर तक 500 डोज लगाई जा चुकी थी। अब दोबारा डोज आने के बाद ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैसे तो प्रति दिन 100 वैक्सीनेशन किया जाता था, लेकिन सोमवार को पहली व दूसरी डोज लगवाने वालों की भीड़ लग गई थी।

भाजपा मंडल इकाई ने मजदूरों को बांटे मास्क संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : भाजपा की मंडल इकाई ने मजदूरों में मास्क बांटे।

मंडल प्रधान चिरंजीव गर्ग ने बताया कि हर रोज 200 से 300 लोगों को मास्क दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को मास्क लगाने का तरीका भी बताया जा रहा है।। अधिकांश लोग केवल मुंह तक ही मास्क को सीमित रखते हैं। काफी तो मुंह से नीचे ही रख लेते हैं। इससे संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। गर्ग ने बताया कि मास्क बांटने के साथ लोगों को जागरूक करने का जिम्मा बखूबी निभाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों में सैनिटाइजर भी बांटे जा रहे हैं। लोगों को बार बार हाथ धोने और एक दूसरे से दो गज की दूरी रखने का भी सुझाव दिया जाता है। मंडल इकाई ने संत नगर, डेहा बस्ती, बाईपास कालोनी में मास्क बांटा। इस मौके पर प्रिस कंसल, विनोद कुमार, विजय कुमार व रामकुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी