खेलो इंडिया में गतका और कलारीपयट्टू सहित पांच स्वदेशी गेम शामिल, नवंबर में पंचकूला में आगाज

खेलो इंडिया-2021 का आगाज पंचकूला में नवंबर में होगा। इसके गेम पंचकूला सहित अंबाला और कुरुक्षेत्र में कराए जाएंगे। इसमें पंजाब का गतका और केरल का कलारीपयट्टू सहित पांच स्वदेशी सहित 25 गेम होंगी। 20 गेम खेलो इंडिया में सामान्य होती थी। पहली बार 25 गेम होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 06:09 AM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 06:09 AM (IST)
खेलो इंडिया में गतका और कलारीपयट्टू सहित पांच स्वदेशी गेम शामिल, नवंबर में पंचकूला में आगाज
खेलो इंडिया में गतका और कलारीपयट्टू सहित पांच स्वदेशी गेम शामिल, नवंबर में पंचकूला में आगाज

जगमहेंद्र सरोहा, कुरुक्षेत्र

खेलो इंडिया-2021 का आगाज पंचकूला में नवंबर में होगा। इसके गेम पंचकूला सहित अंबाला और कुरुक्षेत्र में कराए जाएंगे। इसमें पंजाब का गतका और केरल का कलारीपयट्टू सहित पांच स्वदेशी सहित 25 गेम होंगी। 20 गेम खेलो इंडिया में सामान्य होती थी। पहली बार 25 गेम होंगी। पांच नए गेम को मंजूरी भी मिल गई है।

खेलो इंडिया-2021 की मेजबानी इस बार हरियाणा के हाथ में है। कोरोना महामारी के चलते इसको स्थगित किया गया था। अब इसकी तैयारियां तेज की जा रही हैं। उम्मीद है कि ओलंपिक के बाद इसका आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री संदीप सिंह खुद इसकी तैयारियां को देख रहे हैं। इसकी तैयारियों को लेकर केंद्र व प्रदेश से बजट भी मिल गया है। इन सबके चलते स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। यहां होंगे मुख्य गेम

खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित मार्कंडेश्वर स्टेडियम में हॉकी के मैच कराए जाएंगे। अंबाला कैंट स्थित वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिग पूल और फुटबॉल ग्राउंड निर्माणाधीन है। यहां फुटबॉल, स्वीमिग व जिम्नास्टिक कराए जाएंगे। ताऊ देवीलाल स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स पंचकूला में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल सहित बाकी गेम कराए जाएंगे। इसके अलावा बाकी गेम के लिए मैदान तैयार किए जा रहे हैं। पंचकूला व आसपास के जिलों में ही गेम कराने पर फोकस रखा जाएगा। कई प्रदेशों के स्टेडियमों से अनुभव लिया

खेल मंत्री संदीप सिंह खेलो इंडिया के आयोजन को सफल बनाने में लंबे समय से लगे हुए हैं। उन्होंने पूर्व में खेलो इंडिया के सफल आयोजन करने वाले पश्चिम बंगाल और असम के प्रमुख स्टेडियमों में सुविधाओं को देखा था। यहां अधिकारियों से अनुभव भी सांझा किए थे। इस तरह की सुविधा प्रदेश के स्टेडियमों में की जा रही हैं। प्रदेश में अब तक के आयोजनों से बेहतर करने की तैयारी है। खेल नर्सरियों में तैयार हो रहे खिलाड़ी

प्रदेश में 297 सरकारी और निजी स्कूलों में खेल नर्सरियां चल रही हैं। यहां खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में खेल प्रशिक्षण के दौरान लगने वाली चोट के उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर चार पुनर्वास केंद्रों की स्थापना की जाएगी। राज्य स्तरीय पुनर्वास केंद्र पंचकूला और मंडल स्तर के चार केंद्र रोहतक, गुरुग्राम, करनाल और हिसार में प्रस्तावित हैं। इन केंद्रों विश्व स्तरीय नवीनतम खेल चिकित्सा उपकरण होंगे। इसके साथ योग्य कर्मचारियों मनोवैज्ञानिक और फिजियोथैरेपिस्ट लगाए जाएंगे। इन नए खेलों का यहां है महत्व

खेलो इंडिया-2021 में योगासन, गतका व कलारीपयट्टू सहित पांच गेम शामिल किए गए हैं। कलारीपयट्टू की शुरुआत केरल में की गई थी। मल्लखंब महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश और गतका पंजाब का प्रमुख है। मार्शल आर्ट मणिपुर का है। खेलो इंडिया को यादगार बनाया जाएगा। इसमें पांच स्वदेशी सहित 25 गेम कराए जाएंगे। पहले खेलो इंडिया में 20 गेम होते थे। इसकी तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं। नवंबर में पंचकूला में आयोजन करने की तैयारी है।

chat bot
आपका साथी