नगर कीर्तन का नेतृत्व करने वाले पांच प्यारे हुए सम्मानित

गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब में नगरकीर्तन का नेतृत्व करने वाले पांच प्यारों व सिंह साहिबानों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कथावाचक ज्ञान साहिब सिंह व गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से पांच प्यारों को नवाजा गया। कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह ने गुरबाणी के माध्यम से सभी का मार्गदर्शन किया और सभी को गुरबाणी के साथ जुड़ने का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:40 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:40 AM (IST)
नगर कीर्तन का नेतृत्व करने वाले पांच प्यारे हुए सम्मानित
नगर कीर्तन का नेतृत्व करने वाले पांच प्यारे हुए सम्मानित

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब में नगरकीर्तन का नेतृत्व करने वाले पांच प्यारों व सिंह साहिबानों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कथावाचक ज्ञान साहिब सिंह व गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से पांच प्यारों को नवाजा गया। कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह ने गुरबाणी के माध्यम से सभी का मार्गदर्शन किया और सभी को गुरबाणी के साथ जुड़ने का संदेश दिया। कमेटी के प्रधान सुखवंत सिंह ने नगर कीर्तन में सहयोग करने के लिए सभी संस्थाओं, स्कूलों, कालेजों व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सम्मानित हुए पांच प्यारों में निरंजन सिंह, मुखत्यार सिंह, पूर्ण सिंह, मनजीत सिंह, सुरिद्र सिंह शामिल थे, जबकि सम्मानित हुए अन्य सिंह साहिबानों में संदीप सिंह, अवतार सिंह, मनजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, सुरजीत सिंह शामिल थे। इस अवसर पर प्रधान सुखवंत सिंह, जगदेव सिंह गाबा, त्रिलोचन सिंह हांडा, जगीर सिंह, सुखमीत सिंह, अमनदीप सिंह अवतार सिंह व प्रबंधक गुरदीप सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी