मारपीट के दो मामलों में पांच गिरफ्तार

पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:33 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 11:33 PM (IST)
मारपीट के दो मामलों में पांच गिरफ्तार
मारपीट के दो मामलों में पांच गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव जोगना खेड़ा निवासी प्रेम प्रकाश ने 14 अगस्त को केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 13 अगस्त को वह गली में दुधिये को दूध देने गया तो उसी समय उसके भतीजे विशाल ने उसे बोला कि उनकी कुंडी लगी बिजली की तार उसने पकड़वाई है। आरोपित ने उसके साथ हाथापाई की। उसी समय अजय कुमार घर से लाठी लेकर आया और सीधा उस पर वार कर दिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर उसके लड़के कर्ण व विजय भी घर से बाहर आए। उनके साथ भी राजकुमार, विशाल, अजय व अमन ने मारपीट की। आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौका से फरार हो गए। उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारना में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पहले एलएनजेपी अस्पताल व बाद में पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआइ महेंद्र सिंह को सौंपी।

दूसरे मामले में कृष्णा गेट थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि खेड़ी रामनगर के डेरा दिल्ली वाला निवासी मुकेश कुमार ने 31 जुलाई को कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जुलाई की रात 11 बजे वह सब्जी बेचकर अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। उसका भाई प्रवीन कुमार भी उसके साथ था। उसी समय बिहार के समस्तीपुर के गांव बजीदपुर निवासी भोला, अमीन रोड निवासी वीरू, चांद व बोबिया ने उसके व उसके भाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआइ सुनील कुमार को सौंपी। एएसआइ सुनील कुमार की टीम ने मामले की जांच कर आरोपित भोला व वीरू को पहले गिरफ्तार किया था। एएसआइ सुनील कुमार की टीम ने आरोपित कंग कालोनी निवासी चांद को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी