भाजपा के राज में किसान, मजदूर, आढ़ती, कर्मचारी सभी परेशान : सरोहा

अंबाला जिला कांग्रेस की नवनियुक्त सहप्रभारी बिमला सरोहा ने कहा कि भाजपा के राज में किसान मजदूर आढ़ती व कर्मचारी सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को सुनने की बजाए लगातार अनदेखी कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 06:53 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 06:53 AM (IST)
भाजपा के राज में किसान, मजदूर, आढ़ती, कर्मचारी सभी परेशान : सरोहा
भाजपा के राज में किसान, मजदूर, आढ़ती, कर्मचारी सभी परेशान : सरोहा

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : अंबाला जिला कांग्रेस की नवनियुक्त सहप्रभारी बिमला सरोहा ने कहा कि भाजपा के राज में किसान, मजदूर, आढ़ती व कर्मचारी सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को सुनने की बजाए लगातार अनदेखी कर रही है। वह रविवार को शाहाबाद में युवा नेता रणजीत त्यौड़ी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता कई महीनों से सड़कों पर भटक रहा। सरकार को किसानों की आवाज सुनाई नहीं दे रही। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा व जजपा के विधायक किसान हितैषी होने के खोखले दावे कर रहे थे और जब विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई तो इन विधायकों की पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से जिलों में प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त कि जा रहे हैं और जल्द ही जिलास्तर पर भी नियुक्तियां होंगी व कार्यकारिणी गठित होंगी। यह नियुक्तियां कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने का काम करेंगी। इस अवसर पर जगमोहन सेठी, हरीश कवात्तरा, कर्मा जोगी, रामकुमारी शर्मा, साहब सिंह भिडर व ललित भार्गव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी