पोर्टल का सर्वर ठप होने से किसानों को हुई परेशानी, दौरा करने मंडियों में पहुंचे अधिकारी

कुरुक्षेत्र। धान की सरकारी खरीद और उठान को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 06:50 AM (IST)
पोर्टल का सर्वर ठप होने से किसानों को हुई परेशानी, दौरा करने मंडियों में पहुंचे अधिकारी
पोर्टल का सर्वर ठप होने से किसानों को हुई परेशानी, दौरा करने मंडियों में पहुंचे अधिकारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

धान की सरकारी खरीद और उठान को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। अनाज मंडियों में खरीद और उठान को सुचारू रखने के लिए करीब 40 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इन अधिकारियों दिन भर स्थिति अपडेट ली जा रही है। रविवार को स्वयं डीसी शरणदीप कौर बराड़ अधिकारियों को साथ लेकर थानेसर की नई अनाज मंडी पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों से रिपोर्ट ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिले की मंडियों से धान के उठान का काम 24 घंटे चल रहा है। इस कार्य में 350 से ज्यादा ट्रक लगे हुए हैं। इसके अलावा प्रशासन की अनुमति से राइस मिलर्स के ट्रक भी धान के उठान कार्य में लगे हैं।

व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पुलिस रहेगी तैनात

उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में दिक्कत न हो इसके लिए थानेसर और पिपली की अनाज मंडी में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने डीएसपी को निर्देश दिए कि मंडी के अंदर और बाहर जाम की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रुप से रहनी चाहिए, ताकि उठान कार्य में किसी प्रकार की बाधा न हो। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, डीएसपी राजकुमार वालिया, डीएफएससी कुशल बूरा मौजूद रहे। दो घंटे ठप रहा सर्वर

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की खामी के चलते किसानों को आए दिन समस्या झेलनी पड़ रही है। रविवार दोपहर बाद भी सर्वर ठप्प होने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी। सर्वर ठप्प होने पर गेट पास के लिए किसान घंटों लाइन में लगे रहे। परेशान किसानों ने डीसी और अन्य अधिकारियों के सामने भी इस समस्या को उठाया।

chat bot
आपका साथी