कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्जे होंगे माफ: चोटीवाला

गांव गुढा में बृहस्पतिवार को पूर्व सरपंच रवि सैनी की ओर से चलो पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवा कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक चोटीवाला मुख्यातिथि थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 05:26 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 05:26 AM (IST)
कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्जे होंगे माफ: चोटीवाला
कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्जे होंगे माफ: चोटीवाला

संवाद सहयोगी, लाडवा : गांव गुढा में बृहस्पतिवार को पूर्व सरपंच रवि सैनी की ओर से चलो पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवा कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक चोटीवाला मुख्यातिथि थे। चलो पंचायत कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के नेशनल को-ऑर्डिनेटर व प्रदेश सह प्रभारी अरुण महाजन, कार्यकारी अध्यक्ष अनंत दहिया, प्रदेश में सचिव रहे सुरेंद्र उप्पल व लाडवा हलका प्रधान कंवरदीप सैनी ने मुख्य रूप से शिरकत की। दीपक चोटीवाला ने लोगों को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव की नीतियों से अवगत कराया।

chat bot
आपका साथी