मंगौली जाटान से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना

फोटो- 25 संवाद सूत्र बाबैन पिछले कई दिनों से देश का किसान देश के भविष्य की लड़ाई लड़

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 05:41 AM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 05:41 AM (IST)
मंगौली जाटान से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना
मंगौली जाटान से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना

फोटो- 25

संवाद सूत्र, बाबैन : पिछले कई दिनों से देश का किसान देश के भविष्य की लड़ाई लड़ रहा है। इसमें उनको जन-जन का सहयोग मिल रहा है।

यह बात प्रगतिशील किसान एवं समाजसेवी हाकम सिंह मंगौली जाटान ने किसान आंदोलन में किसानों के जत्थे को रवाना करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कुछ पूंजीपतियों के हाथों में सरकार देश को बेचने पर तुली हुई है। सरकार में व्यापारी, मजदूर, युवा व महिलाएं किस प्रकार अपने आप को ठगा हुआ-सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान अपना घर, खेत खलियान छोड़कर हर रोज सैकड़ों की संख्या में दिल्ली पहुंच रहे है, ताकि अपने हक की लड़ाई लड़ सकें। इस मौके पर गुरमीत, सतपाल, अजैब, देवी चंद, राजीव, रमेश व रघबीर कसीथल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी