पर्यावरण को स्वच्छ करने में सभी करें योगदान : बेदी

शाहाबाद रोटरी क्लब की ओर से डिवाइन स्कूल में पौधारोपण किया जिसमें पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व प्रधान एडवोकेट आरडी गुप्ता ने पौधरोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 05:23 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:15 AM (IST)
पर्यावरण को स्वच्छ करने में सभी करें योगदान : बेदी
पर्यावरण को स्वच्छ करने में सभी करें योगदान : बेदी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद: रोटरी क्लब की ओर से डिवाइन स्कूल में पौधरोपण किया। इसमें पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी और प्रधान एडवोकेट आरडी गुप्ता ने पौधरोपण किया। पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ करने में हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आज मानवजाति ने पर्यावरण को लेकर चितन नहीं किया तो कल यह चिता का विषय बन सकता है। उन्होंने रोटरी क्लब की प्रशंसा की और कहा कि यह संस्था समाज सेवा में अतुलनीय भूमिका निभा रही है। क्लब के प्रधान एडवोकेट आरडी गुप्ता ने बताया कि क्लब की ओर से 100 पौधे रोपित किए गए हैं और यह अभियान हर सप्ताह जारी रहेगा। स्कूल के प्रबंधक डा. गुरदीप सिंह हेर ने लोगों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी