कनाडा भेजने के बजाए दूसरे देशों में घुमाया, विदेश में छोड़ कर भागे

कुरुक्षेत्र। झांसा थाना पुलिस के अंतर्गत सेवानिवृत सैनिक के पुत्र को कनाडा भेजने का झांसा देकर आरोपितों ने कंबोडिया इंडोनेशिया मलेशिया वियतनाम व लॉस देशों में घुमाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 06:20 AM (IST)
कनाडा भेजने के बजाए दूसरे देशों में घुमाया, विदेश में छोड़ कर भागे
कनाडा भेजने के बजाए दूसरे देशों में घुमाया, विदेश में छोड़ कर भागे

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : झांसा थाना पुलिस के अंतर्गत सेवानिवृत सैनिक के पुत्र को कनाडा भेजने का झांसा देकर आरोपितों ने कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम व लॉस देशों में घुमाया। आरोपितों ने उसे कनाडा का फर्जी वीजा लगाकर 25 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे मिलने के बाद आरोपित उसे वहीं छोड़ कर वापस भारत आ गए। पिता ने पुत्र की टिकट करवाई तो वह वापस भारत लौटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव हंसाला निवासी हरभजन सिंह ने झांसा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सेना से सेवानिवृत सैनिक है। वह अपने पुत्र मनदीप सिंह को कनाडा भेजना चाहता था। उसकी मुलाकात गांव झिवरहेड़ी निवासी धर्मिंद्र सिंह के साथ हुई थी। आरोपित ने उसे कहा कि वह कम पैसों में उसके पुत्र को विदेश भेज देगा। वह उसकी बातों में आ गया। आरोपित ने उसे कहा कि था कि उसकी विदेश में अच्छी पहुंच है वह बेचित रहे, जल्द ही उसका पुत्र मनदीप कनाडा पहुंच जाएगा।

आरोपित ने उसके बेटे को छह माह तक रास्ते में बैठाए रखा। उसे कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम व लॉस देशों में ही घुमाया। आखिर में आरोपित ने कनाडा का फर्जी वीजा लगवाकर 25 लाख रुपये ले लिए। पैसा मिलते ही आरोपित शे उसके बेटे को विदेश में ही छोड़ दिया और वापस इंडिया आ गया। शिकायतकर्ता ने अपने पुत्र का टिकट करवा कर उसे वापस भारत बुलाया। वह पिछले एक साल से 25 लाख रुपये का ब्याज भर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी