कर्मचारियों ने दिया धरना, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता करनाल सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले तमाम विभागों के कर्मचारियों ने जिला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:44 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:44 AM (IST)
कर्मचारियों ने दिया धरना, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
कर्मचारियों ने दिया धरना, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता, करनाल : सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले तमाम विभागों के कर्मचारियों ने जिला सचिवालय के सामने तीन घंटे धरना देकर कर्मचारियों का शोषण बंद करने को लेकर आवाज बुलंद की। सरकार के खिलाफ नारेबाजी गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार अनुचित योजनाएं लाना बंद करे। कर्मचारियों को उनके हक दिए जाएं।

धरने की अध्यक्षता एसकेएस के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने की व संचालन जिला सह सचिव सुशील गुर्जर ने किया। धरने के समापन पर जिला सचिवालय में सीटीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि सरकार निजीकरण करके कर्मचारियों की नौकरी को खतरे में डालना चाहती है। इस अवसर पर ब्लाक इंद्री प्रधान नरेश कुमार, सचिव रिषीपाल, ब्लाक घरौंडा प्रधान अनिल राणा, सचिव रमेश कुमार, फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के लिा प्रधान विजय शर्मा, रिटायर कर्मचारी संघ से वाईपी यादव, उधम सिंह राठी, धीरज रावत, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान वीरभान बिडलान, राम सिंह, राज कुमार, रंगलाल संधु, करनाल ब्लाक प्रधान भाग सिंह, सचिव रोहताश, जगमाल व ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य उपप्रधान एनपी सिंह चौहान ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

ज्ञापन में ये रखी गई प्रमुख मांगें

नौकरी से हटाए गए पीटीआइ सहित सभी नियमित, एडहॉक जेबीटी, अनुबंध व ठेका कर्मचारियों की सेवाएं बहाल की जाएं। पीजीटी व टीजीटी की भर्ती को रद्द करने का फैसला वापिस लेकर ज्वाइनिग दी जाए। ठेका प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मियों को सीधे विभागों के पे-रोल पर लिया जाए। रेगुलराइजेशन की नीति बनाकर सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। रोके गए डीए के बकाया का भुगतान किया जाए। वेतन व पेंशन का भुगतान हर मास की पहली तारीख को सुनिश्चित किया जाए। प्री-मेच्योर रिटायरमेंट के आदेश वापिस लिए जाएं।

chat bot
आपका साथी