लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में दिया धरना

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा (एसकेएस) के आह्वान पर कुरुक्षेत्र इक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:14 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:14 AM (IST)
लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में दिया धरना
लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में दिया धरना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा (एसकेएस) के आह्वान पर कुरुक्षेत्र इकाई ने डीसी कार्यालय के बाहर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक धरना दिया। इसकी अगुवाई एसकेएस के जिला प्रधान ओमप्रकाश व संचालन जिला सचिव रविद्र तोमर ने किया। इस दौरान लंबित पड़ी मांगों का एक ज्ञापन डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।

जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। नौकरी से निकाले गए सभी विभागों के कर्मचारियों को वापिस ड्यूटी पर लिए जाए। उन्होंने कहा कि कैशलेस मेडिकल की सुविधा लागू की जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। तीनों कृषि कानूनों को रद किया जाए। निजीकरण पर रोक लगाई जाए। इन विभिन्न मांगों को लेकर सभी कर्मचारी एकजुट होकर धरना दे रहे है। जिला सचिव रविद्र तोमर ने कहा कि एचआरएस के माध्यम से विश्वविद्यालयों के स्वायत्तता पर हमला बंद किया जाए। श्रम कानूनों में कारपोरेट के हक में बनाए गए लेबर कोड को रद किया जाए। 26 नवंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लीव आफ काइंड ड्यू किया जाए। यदि समय रहते सरकार ने बातचीत के माध्यम से इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ-साथ अन्य विभाग भी अपने स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर कृष्ण कुमार, बलवान सिंह, हेमराज, आनंद सिंह, सुरेंद्र यादव, बलदेव राज, उषा, बलवंत देशवाल, सुरेश गुड्डा, नरेश कुमार, भीम सिंह, छत्रपाल, महावीर सिंह, रोशनलाल, संत कुमार, जगदीश प्रसाद, हरजिद्र सिंह व राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी