धर्म व संस्कृति से जुड़े रहने की दी जा रही शिक्षा

गुरु नानक विद्या भवन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने छात्रों को संस्कारवान बनाने के लिए हर महीने श्री सुखमनी साहिब का पाठ करना आरंभ किया है। इसमें छात्रों को अपने धर्म व संस्कृति से जुड़े रहने की शिक्षा दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:34 PM (IST)
धर्म व संस्कृति से जुड़े रहने की दी जा रही शिक्षा
धर्म व संस्कृति से जुड़े रहने की दी जा रही शिक्षा

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : गुरु नानक विद्या भवन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने छात्रों को संस्कारवान बनाने के लिए हर महीने श्री सुखमनी साहिब का पाठ करना आरंभ किया है। इसमें छात्रों को अपने धर्म व संस्कृति से जुड़े रहने की शिक्षा दी जाएगी।

पहले पाठ के आयोजन में छात्रों ने खूब उत्साह दिखाया। छात्रों ने गुरुओं की पवित्र वाणी पर प्रकाश डाला। छात्रों ने गुरुओं की शहादत और उनके आमजन मानस को मानवता की राह पर चलने के संदेश को साझा किया। प्रिसिपल सुखविद्र सिंह ने कहा कि मोबाइल युग में संस्कार विलुप्त ही होकर ना रह जाएं। ऐसे में अब स्कूलों को अधिक जिम्मेदारी काम लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब छात्रों को सवेरे शाम भगवान की प्रार्थना करने की शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों को परिवार के बड़े लोगों का आदर करने की आदत प्रगाढ़ करने और सभ्य नागरिक बनाने का बीड़ा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि तेज युग में संस्कार पीछे छूट रहे हैं। ऐसे में समय रहते संभालना होगा। इसमें अभिभावकों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर शब्द गायन, कविता, पाठ और अरदास में अव्वल रहने वाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधन कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कमेटी के चेयरमैन गोविद्र सिंह सिद्धू, प्रधान कुलवंत सिंह व अमरीक सिंह मौजूद रहे।

चार दिवसीय दिव्य ज्योति सत्संग आज से शुरू

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में कार्य कर रही जीओ गीता एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार की ओर से चार दिवसीय दिव्य गीता सत्संग 28 नवंबर से एक दिसंबर तक मारकंडा नेशनल कालेज में किया जाएगा। जिसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद प्रवचनों की अमृत वर्षा से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। सदस्य राजन सपरा ने बताया कि 28 नवंबर को पहले दिन सीएम सचिव कृष्ण बेदी कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे जबकि राजेश कुमार, डा. गुरदीप सिंह हेर, राज सतीजा व राजेश चावला विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसी तरह अमित सिघल, अनुराग चड्डा, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार यजमान के रूप में शिरकत करेंगे। 29 नवंबर को दूसरे दिन समाज सेवी संदीप गर्ग मुख्यातिथि होंगे, जबकि एडवोकेट जगमोहन मनचंदा, डा. दीपक शर्मा, गौरव अरोड़ा विशिष्ट अतिथि होंगे। समाजसेवी काला आहुजा, ललित भार्गव, सुरेश भारद्वाज विजय ठुकराल व निशा ठुकराल यजमान होंगे। प्रसाद की सेवा राजेश वर्मा की ओर से की जाएगी। 30 नवंबर को तीसरे दिन खेल मंत्री संदीप सिंह मुख्यातिथि होंगे जबकि यशपाल वधवा, नपा के पूर्व प्रधान बलदेव राज चावला व नरेंद्र गर्ग विशिष्ट अतिथि होंगे। जबकि विजय मित्तल, अमित चावला, नवीन मित्तल, कुंती यादव यजमान होंगे, जबकि प्रसाद की सेवा जगदीश चंद व वीरेंद्र कुमार की ओर से होगी। इसी तरह एक दिसंबर को विधायक रामकरण काला मुख्यातिथि होंगे जबकि मदन मोहन छाबड़ा, हरीश कवात्तरा, विष्णु भगवान गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। इसी तरह प्रवीन शर्मा, हैप्पी कवात्तरा, तिलक मदान, राजबीर चौहान, चेतन सिंह हबाना यजमान होंगे। प्रसाद की सेवा ताश सचदेवा की ओर से होगी।

chat bot
आपका साथी