ताऊ देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने मे जुटे हैं दुष्यंत चौटाला : डा. जसविद्र खैहरा

जजपा की युवा टीम ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन्मदिन पर शनिवार को गांव देवीदासपुरा स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी व खाने का सामान वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 06:17 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 06:17 AM (IST)
ताऊ देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने मे जुटे हैं दुष्यंत चौटाला : डा. जसविद्र खैहरा
ताऊ देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने मे जुटे हैं दुष्यंत चौटाला : डा. जसविद्र खैहरा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जजपा की युवा टीम ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन्मदिन पर शनिवार को गांव देवीदासपुरा स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी व खाने का सामान वितरित किया। युवा के जिला प्रधान डा. जसविद्र खैहरा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला ने छोटी सी उम्र में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला के काम करने के तरीके से ताऊ देवीलाल की याद ताजा हो जाती है। वे ताऊ देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने में जुटे हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा, थानेसर के पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा, जोगध्यान व सूबे सिंह ने दुष्यंत चौटाला के स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने पहले जहां सांसद रहते हुए प्रदेश की समस्याओं को सांसद में उठाया और ट्रैक्टरों पर लगाए गए टोल को माफ करवाने का काम किया था, वहीं अब उपमुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए ऐसे काम कर रहे हैं जिनकी कल्पना चौ. देवीलाल ने की थी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, धीरज नैन, नरेंद्र घराड़सी, चंद्रप्रकाश सैनी, हरबक्श काठवा, हर्ष शर्मा, रामकिशन ज्योतिसर, रणबीर जागलान व सार्थ तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी