डा. अंशु सिगला होंगी धर्मनगरी की नई एसपी

डा. अंशु सिगल धर्मनगरी की नई एसपी होंगी। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार सेतिया का तबादला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया रोहतक में किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 11:24 PM (IST)
डा. अंशु सिगला होंगी धर्मनगरी की नई एसपी
डा. अंशु सिगला होंगी धर्मनगरी की नई एसपी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : डा. अंशु सिगल धर्मनगरी की नई एसपी होंगी। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार सेतिया का तबादला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया रोहतक में किया गया है। उनके स्थान पर डा. अंशु सिगला को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। डा. अंशु सिगला इससे पहले डीसीपी फरीदाबाद थी।

बीते 25 अक्टूबर को जारी पुलिस अधीक्षक की तबादला सूची में कुरुक्षेत्र के एसपी हिमांशु गर्ग का तबादला कर धीरज कुमार सेतिया को कुरुक्षेत्र का एसपी लगाया था। तबादले के 28 दिन बाद फिर से जारी हुई आइपीएस की तबादला सूची में कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार सेतिया का तबादला कर उन्हें पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया रोहतक बदल दिया गया है। उनके स्थान पर डा. अंशु सिगला को जिला पुलिस अधीक्षक लगाया है। धर्मनगरी में दो दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें देश-विदेश से अतिथि व पर्यटक भाग लेंगे। महोत्सव में सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने होंगे। इसके साथ ही जिले में नशे के कारोबार व अपराधियों पर अंकुश लगाना होगा।

सेतिया ने एक दिन में बदले पांच पुलिस निरीक्षक

पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार सेतिया ने अपने तबादले से पूर्व पांच पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। निरीक्षक जसपाल को शहर थाना प्रभारी से पुलिस लाइन, निरीक्षक देवेंद्र कुमार को केयूके थाना प्रभारी से पुलिस लाइन, निरीक्षक राजपाल को सदर थाना प्रभारी से केयूके थाना प्रभारी, निरीक्षक छोटू राम को पुलिस लाइन से सदर थाना पुलिस प्रभारी व निरीक्षक जीत सिंह को पुलिस लाइन से शहर थाना प्रभारी लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी