217वें दिन भी जारी रहा बर्खास्त पीटीआइ का धरना

लघु सचिवालय में हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले बर्खास्त पीटीआइ का धरना रविवार को 217वें दिन भी जारी रहा। समिति प्रधान रणधीर सैनी की अध्यक्षता में नरेश रंगा सुभाष नीरज कुमार व सुलतान सिंह सुबह 9 से सायं 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:15 AM (IST)
217वें दिन भी जारी रहा बर्खास्त पीटीआइ का धरना
217वें दिन भी जारी रहा बर्खास्त पीटीआइ का धरना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लघु सचिवालय में हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले बर्खास्त पीटीआइ का धरना रविवार को 217वें दिन भी जारी रहा। समिति प्रधान रणधीर सैनी की अध्यक्षता में नरेश रंगा, सुभाष, नीरज कुमार व सुलतान सिंह सुबह 9 से सायं 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे।

समिति प्रधान रणधीर सैनी ने कहा कि जब तक सभी पीटीआइ की नियुक्ति नहीं हो जाती और जब तक सरकार उन्हें सेवा सुरक्षा का भरोसा नहीं दिलाती है, तब तक सरकार के खिलाफ उनका अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी बर्खास्त पीटीआइ को जल्द से जल्द स्पो‌र्ट्स एंड स्कूल स्पेशल असिस्टेंट के पद पर समायोजित करने की आगामी प्रक्रिया जल्द शुरु करनी चाहिए। इस दौरान कुरुक्षेत्र सर्व कर्मचारी महासंघ हरियाणा, रोडवेज यूनियन की जिला कार्यकारिणी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हेमसा, पुरानी पेंशन बहाली संघ, बिजली निगम व अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने धरने स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस मौके पर कमला, सरोज, नीलम, उर्वशी, मनोज पांचाल, प्रवीण कुमार, नरेश रंगा, सुभाष, नीरज, सुलतान, जोगिद्र राणा व सुखविद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी