आनलाइन कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम

दयानंद महिला महाविद्यालय में रूसा सोसाइटी व पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से आनलाइन कोलाज मेकिग प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता का विषय हरियाणा व तेलंगाना राज्य के पर्यटन स्थल रहे। निर्णायक मंडल में रूसा सोसाइटी की संयोजिका सपना अरोड़ा व पर्यटन विभाग की प्राध्यापिका मनीषा शामिल रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 05:59 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 05:59 AM (IST)
आनलाइन कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम
आनलाइन कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दयानंद महिला महाविद्यालय में रूसा सोसाइटी व पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से आनलाइन कोलाज मेकिग प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता का विषय हरियाणा व तेलंगाना राज्य के पर्यटन स्थल रहे। निर्णायक मंडल में रूसा सोसाइटी की संयोजिका सपना अरोड़ा व पर्यटन विभाग की प्राध्यापिका मनीषा शामिल रही।

प्राचार्या डा. विजेश्वरी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागी छात्राओं ने अपनी प्रविष्टियां वर्चुअल माध्यम से महाविद्यालय में भेजी। प्रतियोगिता में गरिमा ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय, रिया अरोड़ा ने तृतीय स्थान और सांत्वना पुरस्कार साक्षी पाहवा ने प्राप्त किया। प्राचार्या ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की व उन्हें भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रूसा सोसाइटी की सदस्याएं डा. अनु चौहान, डा. मनजीत कौर, डा. श्वेता सैनी, पर्यटन विभाग से गरिमा, ज्योति व रीना मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी