धुम्मन सिंह किरमिच बने यमुनानगर भाजपा के जिला प्रभारी

कुरुक्षेत्र हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच को भाजपा यमुनानगर का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:43 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:43 AM (IST)
धुम्मन सिंह किरमिच बने यमुनानगर भाजपा के जिला प्रभारी
धुम्मन सिंह किरमिच बने यमुनानगर भाजपा के जिला प्रभारी

जासं, कुरुक्षेत्र : हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच को भाजपा यमुनानगर का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। वे इससे पूर्व अंबाला के जिला प्रभारी थे। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान भी रह चुके हैं।

धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि भाजपा हाइकमान के विश्वास पर खरा उतरेंगे और ईमानदारी के साथ पार्टी हित में कार्य करेंगें। भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान अन्य देश भी हिदुस्तान से वैक्सीन ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग की तरफ ध्यान दिया जा रहा है।

टॉप 45 प्रशिक्षकों में लैब प्रभारी हरप्रीत कौर का चयन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लोहार माजरा स्थित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में स्थापित अटल टिकरिग लैब प्रभारी हरप्रीत कौर का चयन उदाहरणात्मक प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इस उपलब्धि पर ब्रह्मास्वरूप ब्रह्माचारी ने शुभकामनाएं दी हैं।

शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने बताया कि जयराम पब्लिक स्कूल में सरकार द्वारा अटल टिकरिग लैब स्थापित की गई है। लैब में प्रभारी प्रशिक्षिका हरप्रीत कौर ने अपने अथक परिश्रम एवं लगन से अब तक अनेकों विद्यार्थियों को ऑनलाइन नई नई तकनीक अपनाकर नए नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया है। इसी मेहनत के परिणाम स्वरूप देश के सात हजार शिक्षकों में से चयनित शीर्ष 45 प्रशिक्षकों में हरप्रीत का चयन हुआ है। इतना ही नहीं हरप्रीत कौर पूरे हरियाणा प्रदेश में एकमात्र प्रशिक्षिका हैं जिनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। निश्चित ही यह सराहनीय कार्य है। इस मौके पर स्कूल की प्रिसिपल अंजू अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी