पितृ पक्ष की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया ब्रह्मासरोवर में स्नान

पितृ पक्ष की अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों के सान्निध्य में पूजा करके अपने पितरों के निमित्त पिडदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 07:05 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 07:05 AM (IST)
पितृ पक्ष की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया ब्रह्मासरोवर में स्नान
पितृ पक्ष की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया ब्रह्मासरोवर में स्नान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पितृ पक्ष की अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों के सान्निध्य में पूजा करके अपने पितरों के निमित्त पिडदान किया। श्रद्धालुओं के लिए दिनभर भंडारे लगाए गए। ब्रह्मसरोवर पर अस्थायी दुकानें भी लगी, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने खरीददारी की। श्राद्ध पक्ष में ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में पिडदान करने का महात्म्य है।

अमावस्या के उपलक्ष्य में धर्मनगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का एक दिन पहले ही तांता लगना शुरू हो गया। बुधवार को भी सायं तक श्रद्धालुओं के कुरुक्षेत्र आने और स्नान करने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में स्नान किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित पिडदान करके पूजा की। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दिन भर भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं सर्वे भवंतु सुखिन: संस्था की ओर से ब्रह्मसरोवर पर अन्न अर्पण कार्यक्रम किया गया। संस्था के अध्यक्ष पंडित जयपाल शास्त्री ने कहा कि आज श्राद्ध पक्ष की अमावस्या है। इसी अवसर पर अन्न दान का बहुत महत्व माना गया है। इसलिए आज विशाल भंडारे के रूप में अन्न दान किया गया। इस दौरान श्री स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर से स्वामी निर्भय गिरी महाराज व स्वामी रोशनपुर महाराज ने भी प्रसाद वितरित किया।

महाराजा अग्रसेन जयंती पर आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : अग्रवाल महापंचायत महाराजा अग्रसेन जयंती पर वीरवार को शोभायात्रा निकालेगी। इसके साथ कई कार्यक्रम कराए जाएंगे। यह जानकारी प्रधान उमेश गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि वीरवार को सुबह महाराजा अग्रसेन पार्क में विश्व शांति के लिए महायज्ञ किया जाएगा। इसके अलावा ध्वजारोहण, माल्यार्पण व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि उद्योगपति रमन गुप्ता व विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिगला होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आदेश मेडिकल कालेज व अस्पताल के जीएम हरिओम गुप्ता करेंगे। सम्मान समारोह में रामलाल गुप्ता, पालचंद गर्ग, तिलकराज अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, विष्णु भगवान गुप्ता, राजीव अग्रवाल, नवीन मित्तल, आशुतोष गर्ग, शशी भूषण मित्तल सहित अनेक अग्र बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी