अपनी रचनात्मकता से बनाना होगा डिजाइन, मशीन मात्र डिजाइन बनाने का माध्यम : देशवाल

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 06:50 AM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 06:50 AM (IST)
अपनी रचनात्मकता से बनाना होगा डिजाइन, मशीन मात्र डिजाइन बनाने का माध्यम : देशवाल
अपनी रचनात्मकता से बनाना होगा डिजाइन, मशीन मात्र डिजाइन बनाने का माध्यम : देशवाल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से प्रीपेयरिग स्टूडेंट फॉर-आत्मनिर्भर भारत पर ऑनलाइन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उद्योग के अनुसार तैयार रहने के टिप्स दिए गए।

सारेगामा की उप प्रबंधक मनीषा देशवाल ने कहा कि किसी भी साफ्टवेयर से ज्यादा सीखने से पहले आपको अपनी रचनात्मकता दिखानी होगी। मशीन केवल एक डिजाइन बनाने का माध्यम बन सकती है, इससे पहले डिजाइन आपको अपनी रचनात्मकता से ही बनाना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आपको जीवन के हर पहलू पर सोचना होगा, इसके बाद ही एक अच्छा डिजाइन बन सकता है। इसके साथ ही आपको कम सुविधाओं में ज्यादा कार्य करने की भी ललक होनी चाहिए। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं जो आपकी रचनात्मकता पर टिकी हैं।

सीनियर 3-डी विशेषज्ञ अमित चहल ने कहा कि विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में अपना स्वर्णिम भविष्य बनाना है तो वीएफएक्स इंडस्ट्री के तमाम तकनीकी पहलुओं को सीखना होगा। वर्तमान में यह इंडस्ट्री किसी एक देश में ही नहीं बल्कि संपूर्ण दुनिया में फैल चुकी है। तमाम ऑनलाइन मार्केटिग में अत्यधिक ग्राफिक्स एवं अन्य तकनीकी साफ्टवेयर का इस्तेमाल पहले से ज्यादा बढ़ा है। संस्थान की निदेशक प्रो. बिदु शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार बनाने के लिए संस्थान की ओर से आयोजित यह ऑनलाइन कार्यक्रम एक सशक्त भूमिका निर्वहन करेगा। कार्यक्रम का संचालन डा. अशोक कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी