करवा चौथ पर डायमंड के मंगलसूत्र की मांग

करवा चौथ पर ज्वैलरी और गिफ्ट मार्केट सज गई हैं। कोरोना के बाद पहली बार मार्केट में तेजी नजर आ रही है। डायमंड के मंगलसूत्र लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके साथ मध्यम वर्ग के लोग अपनी पत्नियों के लिए चांदी के गहने भी खरीद रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM (IST)
करवा चौथ पर डायमंड के मंगलसूत्र की मांग
करवा चौथ पर डायमंड के मंगलसूत्र की मांग

फोटो-14 और 15

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : करवा चौथ पर ज्वैलरी और गिफ्ट मार्केट सज गई हैं। कोरोना के बाद पहली बार मार्केट में तेजी नजर आ रही है। डायमंड के मंगलसूत्र लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके साथ मध्यम वर्ग के लोग अपनी पत्नियों के लिए चांदी के गहने भी खरीद रहे हैं। गिफ्ट मार्केट में भी एकाएक मांग बढ़ गई है।

रविवार 24 अक्टूबर को करवा चौथ है। बाजार में करवा चौथ की खरीदारी को लेकर रौनक नजर आने लगी है। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी चल रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में चहलकदमी सुबह में ही देखी जा सकती है। यह देर शाम तक लगातार रहती है।

पायल, बिछिया, अंगूठी और डायमंड के मंगलसूत्र

अग्रवाल ज्वैलर्स के संचालक अश्वनी जिदल ने बताया कि करवा चौथ पर पायल, बिछिया, अंगूठी और डायमंड के मंगलसूत्र की मांग है। लोग अपने स्तर पर इनकी खरीदारी कर रहे हैं। कुछ लोग कम वजन के सोने के गहने भी खरीद रहे हैं। महिलाओं में करवा चौथ को लेकर उत्साह अधिक है। वे अपनी पसंद के गहने खरीद रही हैं। डायमंड का मंगलसूत्र 30 हजार रुपये में शुरू होता है और 80 हजार रुपये तक है। पायल दो से ढाई हजार रुपये में शुरू होती हैं। कोरोना के बाद मार्केट में तेजी है।

गिफ्ट शाप पर खरीदारी बढ़ी

बाइपास रोड स्थित गिफ्ट शाप के संचालक विक्की ने बताया कि कोरोना के दौरान बाजार ठंडा था। अब पिछले दिनों से बाजार में ग्राहकी है। करवा चौथ के नजदीक आने पर मार्केट में ग्राहकी बढ़ गई है। महिलाएं और पुरुष अपनी-अपनी पसंद के गिफ्ट ले रहे हैं। कुछ लोग फोटो फ्रेम बनवा रहे हैं। इसके साथ कप पर अपने फोटो के डिजाइन बनवाने का भी ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है।

बाजार में बढ़ी रौनक : फतेहचंद

कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजार में खरीदारी बढ़ी है। दुकानदार कोरोना की गाइडलाइन की भी पालना करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ लोगों को उनकी पसंद का सामान बेहतर देने के प्रयास में हैं। कोरोना के दौरान बाजार ठंडा पड़ा था। अब बाजार में रौनक बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी