अनिवार्य : कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज होंगे माफ : मेवा सिंह

लाडवा हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर छोटे किसानों व भूमिहीन लोगों के 24 घंटे में कर्ज माफ करने का काम किया जाएगा। अब प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है प्रदेश की जनता अब भाजपा के नेताओं को सत्ता के बाहर का रास्ता दिखाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 07:30 AM (IST)
अनिवार्य : कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज होंगे माफ : मेवा सिंह
अनिवार्य : कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज होंगे माफ : मेवा सिंह

संवाद सूत्र, बाबैन : लाडवा हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर छोटे किसानों व भूमिहीन लोगों के 24 घंटे में कर्ज माफ करने का काम किया जाएगा। अब प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, प्रदेश की जनता अब भाजपा के नेताओं को सत्ता के बाहर का रास्ता दिखाएगी।

मेवा सिंह गांव सुल्तानपुर में लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सुल्तान सिंह, बलविद्र सिंह, लालचंद, सुले खान, जरनैल सिंह ने भाजपा व अन्य दल छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग के लिए कार्य किया है। वे जिस भी गांव में जा रहे हैं वहां उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। भाजपा सरकार ने सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करके लोगों को गुमराह किया है, जबकि भाजपा की सरकार से हर वर्ग दुखी है। लाडवा हलके की जनता ने अपना मन बना लिया है कि इस बार कांग्रेस को सत्ता में लाकर भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाना है। प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी और चहुंमुखी विकास होगा।

chat bot
आपका साथी