डीसी ने इरादा संस्था को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर दी शुभकामनाएं

कुरुक्षेत्र की सामाजिक वैज्ञानिक संस्था इंडियन रिसोर्स एंड डेवेलपमेंट एसोसिएशन (इरादा) को विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार पिछले दिनों स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन की ऑनलाइन मौजूदगी में दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 06:16 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 06:16 AM (IST)
डीसी ने इरादा संस्था को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर दी शुभकामनाएं
डीसी ने इरादा संस्था को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर दी शुभकामनाएं

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र की सामाजिक वैज्ञानिक संस्था इंडियन रिसोर्स एंड डेवेलपमेंट एसोसिएशन (इरादा) को विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार पिछले दिनों स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन की ऑनलाइन मौजूदगी में दिया गया।

डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने संस्था के सचिव राजपाल पांचाल को इसकी शुभकामनाएं दी हैं। राजपाल ने बताया कि संस्था विज्ञान के लोकप्रियकरण के लिए कार्यरत है। जिसके तहत संस्था द्वारा हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी विज्ञान के प्रचार प्रसार कर रही है। विशेषकर बच्चों के मध्य वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दे रही है। संस्था समय-समय पर विज्ञान मेलों, कार्यशालाओं, जागरुकता कार्यक्रमों, प्रदर्शन, कठपुतली व बच्चों की रचनात्मकताओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता भी कराती है।

डीसी ने कहा कि संस्था के पदाधिकारी गांव-गांव में जाकर परंपरागत वैज्ञानिक पद्घतियों के बारे में युवा पीढ़ी को जागरुक कर रहे हैं। इतना ही नहीं वैज्ञानिक पद्घतियों से लोगों का भ्रम भी दूर कर रहे है। इस वैज्ञानिक युग में परंपरागत वैज्ञानिक पद्घतियों को फिर से अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है।

तीन जिलों में स्टेम बाइक चलाई

राजपाल पांचाल ने बताया कि संस्था ने पिछले दिनों स्टेम बाइक परियोजना सबसे पहले हरियाणा के तीन जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में चलाई। संस्था ने इन जिलों के स्कूलों व गावों में मोटर बाइक के माध्यम वैज्ञानिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इन सबके चलते कैथल, पानीपत व अंबाला में भी मोटर बाइक से विज्ञान का प्रचार करने के प्रस्ताव स्वीकार किया गया है। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने इसके लिए संस्था को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी