कल्चरल एक्सचेंज ऑनलाइन कार्यक्रम आज से, सोनीपत रहेगा पार्टनर

कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र और सोनीपत के विद्यार्थी हरियाणा एक-हरियाणवी एक कार्यक्रम के अंतर्गत एक दूसरे जिले की सांस्कृतिक भौगोलिक स्थिति भाषाई भिन्नता व प्रसिद्ध मंदिर और तीज त्योहारों से रूबरू होंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम बुधवार को ऑनलाइन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 06:23 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 06:23 AM (IST)
कल्चरल एक्सचेंज ऑनलाइन कार्यक्रम आज से, सोनीपत रहेगा पार्टनर
कल्चरल एक्सचेंज ऑनलाइन कार्यक्रम आज से, सोनीपत रहेगा पार्टनर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र और सोनीपत के विद्यार्थी हरियाणा एक-हरियाणवी एक कार्यक्रम के अंतर्गत एक दूसरे जिले की सांस्कृतिक, भौगोलिक स्थिति, भाषाई भिन्नता व प्रसिद्ध मंदिर और तीज त्योहारों से रूबरू होंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम बुधवार को ऑनलाइन होगा। कुरुक्षेत्र के 40 विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे।

समग्र शिक्षा अभियान कुरुक्षेत्र के सहायक परियोजना संयोजक सतबीर कौशिक ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र व सोनीपत के स्कूलों से विद्यार्थी खानपान में भिन्नता व समानता के साथ जनसंख्या विवरण व रोजगार की स्थिति का आकलन करेंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के सभी जिलों के विद्यार्थियों को कला उत्सव टैलेंट सर्च और स्पेल-बी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने अपने जिला की मुख्य चीजों की आपस में चर्चा करेंगे। कौशिक ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र को इस कार्यक्रम के अंतर्गत सोनीपत जिला को पार्टनर बनाया गया है। इसी प्रकार राज्य के सभी जिलों का एक अन्य जिला पार्टनर बनाया गया है। कुरुक्षेत्र के 40 विद्यार्थी कार्यक्रम की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसकी पूरी कार्ययोजना बना ली गई है। यह कार्यक्रम 24 मार्च को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के सभागार में ऑनलाइन किया जाएगा। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र की महिमा के साथ सभी धार्मिक स्थलों का महत्व, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, एनआइटी, आयुष विश्वविद्यालय, कल्पना चावला तारामंडल, पैनोरमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय, ब्रह्मासरोवर, भद्रकाली मंदिर, ज्योतिसर, बाणगंगा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कोरोना के चलते ऑनलाइन किया

उन्होंने बताया कि पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों को सोनीपत जाना था और सोनीपत के विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र आना था। कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है।

chat bot
आपका साथी