अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देशभर से जुटेंगे नामी शिल्पकार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राज्य सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 को भव्य और यादगार बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 12:54 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 12:54 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देशभर से जुटेंगे नामी शिल्पकार
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देशभर से जुटेंगे नामी शिल्पकार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राज्य सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 को भव्य और यादगार बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। इस महोत्सव के सरस मेले में देशभर के नामी शिल्पकार अपने-अपने राज्य की शिल्पकला के साथ पहुंचेंगे। इतना ही नहीं महोत्सव में 7 से 23 दिसंबर तक शिल्प एवं सरस मेले का आयोजन किया जाएगा।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले वर्ष से भी ज्यादा भव्य एवं बड़े स्तर पर मनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य कार्यक्रमों का शेड्यूल लगभग फाइनल कर दिया गया है। इस महोत्सव में 13 से 18 दिसंबर तक 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि एवं हरियाणा संस्कृति विरासत प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भागीदार राज्य गुजरात का पैवेलियन भी लोगों को आकर्षित करने का काम करेगा। इस पैवेलियन में गुजरात की संस्कृति और खानपान तथा अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी। इस गुजरात पैवेलियन के अलावा हरियाणवी पैवेलियन भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। बॉक्स

यह होगा शेड्यूल 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में महोत्सव का विधिवत रुप से शुभारंभ किया जाएगा और इसी दिन 12 बजे गीता संगोष्ठी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में शुरु होगी। सांय 4 बजे से लेकर साढे़ 5 बजे तक ब्रह्मासरोवर पुरुषोत्तमपुर बाग में रोजाना भजन संध्या एवं महाआरती होगी। रोजाना ब्रह्मासरोवर की उत्तरी परिक्रमा पर सांय साढे़ 5 बजे ध्वनि एवं प्रकाश शो की प्रस्तुति होगी। महोत्सव को सांस्कृतिक रंगों में रंगने का काम मेला क्षेत्र के मुख्य पंडाल में रोजाना सांय 7 बजे होने वाले सांस्कृतिक संध्या रहेगी। इस सांस्कृतिक संध्या में जाने-माने कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

16 दिसंबर को दोपहर 2 बजे संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस संत सम्मेलन में देश के जाने माने संत समाज के विद्वान पहुंचेंगे। इस महोत्सव में 13 से 18 दिसंबर तक उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला, मैक, रंगोली-चित्रकला प्रतियोगिता, लोक नृत्य आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है। इस महोत्सव में 18 दिसं्बर को थीम पार्क में सुबह 10 बजे 18 हजार विद्यार्थी गीतामय युवा चेतना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी