आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से जीती कोरोना से जंग

कोरोना पॉजिटिव आने पर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। यह कहना है समग्र शिक्षा से सहायक परियोजना संयोजक (एपीसी) डा. सुनील कौशिक का।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:11 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:11 AM (IST)
आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से जीती कोरोना से जंग
आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से जीती कोरोना से जंग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना पॉजिटिव आने पर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। यह कहना है समग्र शिक्षा से सहायक परियोजना संयोजक (एपीसी) डा. सुनील कौशिक का।

उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अन्य कर्मचारियों व परिवार की सुरक्षा को देखते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवाया। जिसमें वे भी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद वे सरकार व स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार घर पर ही 14 दिन तक आइसोलेट रहे। इस दौरान सभी परिवारों से अलग कमरे में रहा। इस दौरान कोरोना से जंग जीतने के लिए आध्यात्म का सहारा लिया। आध्यात्मिक पुस्तकों से ही विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से हर जंग जीतने का मूल मंत्र मिला। उसके बाद उन्होंने अपने अंदर कोरोना से जंग जीतने का आत्मविश्वास जागृत किया और सकारात्मक सोच पैदा की। 14 दिन होम आइसोलेट रहने के बाद फिर से टेस्ट कराया और उसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई। लेकिन अभी भी सरकार की गाइडलाइन का प्रयोग कर वे अपना व अपने परिवार का ख्याल रख रहे हैं।

सोशल मीडिया व व्यक्तिगत लोगों को किया जागरूक

डा. सुनील कौशिक ने बताया कि कोरोना से जंग जीतने के बाद उनके पास पॉजिटिव आ रहे लोगों के फोन आ रहे है। अब वे करीब 25 से 30 लोगों को व्यक्तिगत रूप से आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच के साथ कोरोना से लड़ने के प्रति जागरूक कर रहे है। इसके साथ ही सरकार की गाइडलाइन का सही प्रयोग करने की हिदायत दे रहे है। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाया हुआ है।

chat bot
आपका साथी