कोरोना उपचाराधीन मरीजों के मिलेगा स्वच्छ और स्वादिष्ठ खाना

कुरुक्षेत्र कोरोना उपचाराधीन मरीजों के लिए अब स्वच्छ और स्वादिष्ट खाना सेवा रसोई में तैयार किया जाएगा। इस सेवा रसोई का संचालन भारतीय जनता पार्टी करेगी। रसोई से कोरोना उपचाराधीन मरीजों तक खाना पहुंचाने की रूप रेखा तैयार कर ली है और भाजपा नेताओं की ड्यूटी भी लगा दी गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:13 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:13 AM (IST)
कोरोना उपचाराधीन मरीजों के मिलेगा स्वच्छ और स्वादिष्ठ खाना
कोरोना उपचाराधीन मरीजों के मिलेगा स्वच्छ और स्वादिष्ठ खाना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना उपचाराधीन मरीजों के लिए अब स्वच्छ और स्वादिष्ट खाना सेवा रसोई में तैयार किया जाएगा। इस सेवा रसोई का संचालन भारतीय जनता पार्टी करेगी। रसोई से कोरोना उपचाराधीन मरीजों तक खाना पहुंचाने की रूप रेखा तैयार कर ली है और भाजपा नेताओं की ड्यूटी भी लगा दी गई हैं।

सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने मंगलवार को पिपली रोड स्थित सेफरॉन होटल के सहयोग से कोराना उपचाराधीन मरीजों के लिए कोविड-19 सेवा रसोई का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने रसोई में भोजन को भी चैक किया। रसोई के लिए गुरनाम सिंह मंगोली व एडवोकेट राजेंद्र जुनेजा की जिम्मेदारी लगाई गई है। इतना ही नहीं सेवा रसोई की समय सारिणी निर्धारित की है। जिसमें प्रतिदिन सुबह आठ से 10 बजे तक और सायं चार से छह बजे तक कोविड-19 के मरीज फोन कर भोजन मंगवाया जा सकता है।

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार कोविड मरीजों को आक्सीजन, बेड, खाने-पीने और दवाओं से संबंधित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है और इसी कड़ी में भाजपा ने सेवा रसोई भी शुरू की है। इस सेवा रसोई से कोविड मरीजों को फोन पर खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए बाकायदा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। कोई भी कोरोना मरीज इन नंबरों पर कॉल करके खाना मंगवा सकते हैं। सरकार का प्रयास है कि कुरुक्षेत्र के किसी भी कोरोना मरीज को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाए।

chat bot
आपका साथी