कोरोना काल दुनिया ने माना योग व आयुर्वेद का लोहा : बलदेव

आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बलदेव धीमान ने कहा है कि योग व आयुर्वेद के परिणाम चमत्कारी है और कोरोना काल में पूरी दुनिया ने इसके चमत्कारों को देखा है। पूरी दुनिया में योग व आयुर्वेद ने लोहा मनवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 07:18 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:18 AM (IST)
कोरोना काल दुनिया ने माना योग व आयुर्वेद का लोहा : बलदेव
कोरोना काल दुनिया ने माना योग व आयुर्वेद का लोहा : बलदेव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बलदेव धीमान ने कहा है कि योग व आयुर्वेद के परिणाम चमत्कारी है और कोरोना काल में पूरी दुनिया ने इसके चमत्कारों को देखा है। पूरी दुनिया में योग व आयुर्वेद ने लोहा मनवाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने भी इसके प्रभावों को देखते हुए अनुसंधान केंद्र का निर्णय लिया है। सोमवार को डा. बलदवे धीमान हरियाणा योग परिषद के तत्वावधान में समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह पर बोल रहे थे।

डा. बलदेव धीमान ने कहा कि कोविड-19 की इस आपदा काल में भी योग की भूमिका अहम रही है, इसने न केवल को कोविड-19 के पीड़ितों को जल्द स्वास्थ्य लाभ में सहायता की है, बल्कि लोगों को मानसिक दबाव व अवसाद से भी बाहर निकाला है। योग व आयुर्वेद मन व शरीर की सभी वेदनाओं को हरने में सक्षम है। शरीर को वेदनाओं से मुक्ति अर्थात मोक्ष दिलाता है। कार्यक्रम प्रभारी एपीसी संजय कौशिक ने बताया कि तीन चरणों मे जिला के लगभग 300 अध्यापकों को योग प्रशिक्षण प्राप्त किया है। स्कूल खुलने के बाद योग विद्यालय की अनिवार्य गतिविधि के रूप में शामिल होगा। अध्यापक अपने-अपने स्कूलों में बच्चों को योग के लिए प्रशिक्षित करेंगे। कार्यक्रम में जिले के सभी मिडल, हाई व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवर किए गए हैं। इस मौके पर पीटीआई यूनियन अध्यक्ष सचिन चौधरी, मनोज, एईओ चंद्रभान, हसला जिला प्रधान बलराम शर्मा, सोमदत्त व डा. राममेहर अत्री मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी