जल संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी : कपिल

एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि वर्षा जल संचय में हर व्यक्ति को अपने स्तर पर सक्रिय भागीदारी निभानी है। वर्षा जल संचय करते हुए जल का सदुपयोग बेहद जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM (IST)
जल संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी : कपिल
जल संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी : कपिल

फोटो-14

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि वर्षा जल संचय में हर व्यक्ति को अपने स्तर पर सक्रिय भागीदारी निभानी है। वर्षा जल संचय करते हुए जल का सदुपयोग बेहद जरूरी है।

उन्होंने यह बात मंगलवार को बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि जल संरक्षण अभियान में अपना-अपना भरपूर सहयोग करें। उपमंडल में जल संरक्षण अभियान का कार्य प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। जल बचाने में और उसका सदुपयोग करने में आमजन के सहयोग की आवश्यकता है, ऐसे में आमजन जल संरक्षण अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पौधागिरी अभियान, स्कूल में बच्चों के पौधागिरी कार्यक्रम करवाना, पंचायतों द्वारा खाली जगहों पर पौधे लगवाना विभागीय स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण सभी क्षेत्रों में जल निकासी के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जिन जगहों पर जलभराव की स्थिति है, वहां तुरंत प्रभाव से पानी निकासी की व्यवस्था पंप सैट से करवाई जा रही है।

मनरेगा में रोजगार के लिए 260 से अधिक कार्य : कुंडू

फोटो-15

जासं, कुरुक्षेत्र : जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर सिंह कुंडू ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो मजदूरी करना चाहता है तो वह ग्राम पंचायत के माध्यम से अपना जाब कार्ड बनवा सकता है। उसे 15 दिन के भीतर कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके बाद वह पंचायत से काम मांग सकता है।

उन्होंने यह बात मंगलवार को बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा के अंतर्गत बहुत से कार्यों को शामिल किया गया है। गांव का कोई भी योग्य प्रार्थी अपना रोजगार कार्ड बनवाकर मनरेगा स्कीम के तहत काम की मांग कर सकता है। मनरेगा योजना के तहत अब 260 से भी ज्यादा विकास कार्यों को करवाया जा सकता है। इसलिए अधिकारी गांव-गांव में जाकर सरपंचों और लोगों को मनरेगा योजना के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर जागरूक करें, ताकि लोग मनरेगा योजना का फायदा उठा सकें। उन्होंने कहा कि यदि मनरेगा के बारे में किसी मजदूर को कोई समस्या है तो टोल फ्री नंबर 1800-180-1031 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

chat bot
आपका साथी